Gwalior में दरोगा को स्कॉर्पियो से कुचलने व वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाले आरोपियों की जमानत कोर्ट से निरस्त
Gwalior news: हाइवे पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम की गाड़ी के आगे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लगाकर पुलिस कर्मियों से उलझने और उन्हें स्कॉर्पियो कर से कुचलना और वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाले बदमाशों की अग्रिम जमानत याचिका को जिला न्यायालय ने निरस्त किया है।
मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव पुलिस चौकी का है यहाँ तैनात दरोगा और उसके साथ मौजूद पुलिस टीम को बदमाशों ने दिनदहाड़े सबके सामने स्कॉर्पियो कार से कुचलने और वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी, जिसके लिए आरोपियों की जमानत याचिका जिला न्यायालय से निरस्त हुई है।

7 दिसंबर की दोपहर की है घटना
शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना 7.12.2023 की है जब मुरार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह कुशवाहा और उनके साथी पुलिस कर्मियों ने हाईवे पर बड़ा गांव पुल के पास एक स्कॉर्पियो कार को रोका तो कर सवार लोगों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया उसमें से तीन युवक बाहर निकले और पुलिस को धमकाया और स्कॉर्पियो कार से कुचलने की भी धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

मुरार थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला
उप निरीक्षक रविंद्र सिंह कुशवाहा की शिकायत पर इस मामले में कान्हा यादव, सतीश यादव और राजेश यादव तीनों आरोपियों के खिलाफ मुरार थाना में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था और इसी प्रकरण के लिए आरोपियों की ओर से अग्रिम जमानत आवेदन जिला न्यायालय में लगाया गया था जिसे निरस्त किया गया है।
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली












Click it and Unblock the Notifications