Gwalior News: निगम परिषद की बैठक में विपक्ष ने किया हंगामा, आसंदी के सामने धरने पर बैठे
Gwalior News: ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला। नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज पार्षदों द्वारा उन पर कार्रवाई के लिए सदन में जब बिना प्रस्ताव की चर्चा करना चाहिए तो सभापति ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी ऐसे में नाराज पार्षद उनकी आसंदी के सामने धरने पर बैठ गए बाद में बैठक का बहिष्कार कर दिया गया।
ग्वालियर नगर निगम के अपर आयुक्त विजय राज की कार्यप्रणाली से नाराज विपक्षी पार्षदों द्वारा आज निगम परिषद की बैठक में जमकर हंगामा किया। बाद में परिषद की बैठक का बहिष्कार भी कर दिया।जिसके चलते नगर निगम परिषद की बैठक में काफ़ी गहमा गहमी देखने को मिली।

दरअसल नगर निगम परिषद की बैठक के शुरू होते ही वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद रेखा त्रिपाठी द्वारा शिकायत की गई।उनके बाद से उन्हें बिना बताए कर्मचारियों को हटा दिया जाता है। जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है।
जब उन्होंने इस संबंध में अपर आयुक्त विजय राज से चर्चा की तो उन्होंने महिला पार्षद से कहा कि उनके काम करने का यही तरीका है। पार्षद गिरिराज कंसाना के साथ भी अपरायुक्त द्वारा यही व्यवहार किया गया और जब मामले की शिकायत सदन में की गई तो भी निगम अधिकारी अपनी बात पर अड़े रहे जिस पर नेता प्रतिपक्ष हरपाल मांझी के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों द्वारा परिषद की बैठक का बहिष्कार कर दिया गया।
बैठक छोड़कर बाहर आ गए। तो वही नगर निगम सभापति मनोज तोमर का कहना है कि पार्षदों को हिदायत दी जा रही थी कि उचित तरीके से अपनी शिकायत सदन में रखें और निंदा प्रस्ताव पेश करें लेकिन पार्षदों द्वारा सदन की कोई बात नहीं सुनी गई और सदन की बैठक का बहिष्कार किया है। इसलिए कल तक के लिए सदन की कार्रवाई को स्थगित किया गया है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली/ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications