अश्लील वीडियो वायरल मामले में सुर्खियों में आए विधायक सुरेश राजे को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने चौंकाया

काफी कशमकश के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा आज मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चावन को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है लेकिन इस सूची में एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है और वह नाम है ग्वालियर जिले के डबरा विधानसभा से मौजूदा कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का है।

सुरेश राजे का कुछ दिनों पूर्व ही एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक कथित पार्टी कार्यकर्ता के साथ अश्लील अवस्था में नजर आए थे इसके बाद प्रदेश भर में सुरेश राजे को लेकर बवाल मचा था और माना जा रहा था क्या इस बार पार्टी उनका टिकट काट सकती है लेकिन पार्टी ने सुरेश राजे को एक बार फिर से उम्मीदवार घोषित किया है।

Congress surprised by making MLA Suresh Raje who came into limelight in video viral as its candidate

ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा हमेशा से ही सुर्खियों में रहती है इस विधानसभा से पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व मंत्री इमरती देवी चुनाव जीतती आई थी और पिछले चुनाव में कांग्रेस के सुरेश राजे ने उनको धूल चटाई थी सुरेश राजे वैसे तो इमरती देवी के रिश्तेदार ही है लेकिन दोनों के बीच राजनीतिक दुश्मनी चरम पर है पिछले कुछ दिनों पूर्व डबरा कांग्रेस विधायक का एक अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कांग्रेस विधायक एक युवक के साथ अश्लील अवस्था में देखे गएँ थे वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने अपनी सफाई भी पेश की थी और कहा था कि पूर्व मंत्री इमरती देवी के इशारे पर यह अश्लील वीडियो वायरल कराया गया है।

इस वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस विधायक ग्वालियर के आला नेताओं से लेकर भोपाल तक के चक्कर काट रहे थे और आखिरकार उन्होंने विधानसभा के लिए जारी हुई पहली सूची में अपना नाम पुख्ता करने में सफलता पाई है।

कांग्रेस विधायक का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इमरती देवी का भी ऑडियो हुआ था वायरल

इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह है कि कांग्रेस विधायक का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी का भी एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कांग्रेस के ही कुछ नेताओं से सुरेश राजे का अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कर रही थी इसके बाद सुरेश ने पूर्व मंत्री इमरती देवी पर कई गंभीर आरोप भी लगाये थे और यह भी कहा था कि डबरा कांग्रेस के ही कुछ नेता उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली
ग्वालियर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+