गुना से सिंधिया को हराने के लिए कांग्रेस ने बनाई तगड़ी प्लानिंग, जीतू पटवारी ने केपी यादव को बताया 'योद्धा'
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने ने बाजी मारते हुए मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया है। यह घोषणा तब हुई, जब राहुल गांधी ग्वालियर चंबल के दौरे मध्य प्रदेश पहुंचे थे।
भाजपा ने बड़ा फैसला करते हुए 2020 में कांग्रेस छोड़कर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को उसी सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया। जिससे वह कांग्रेस में रहते हुए 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे। अब सिंधिया को उनकी परंपरागत सीट गुना में घेरने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। जीतू पटवारी ने अपने प्रत्याशी को लेकर इशारा भी कर दिया है।

दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुना पहुंची तो जीतू पटवारी भाजपा सांसद केपी यादव को याेद्धा बताने लगे। प्रेस वार्ता के दौरान जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से पूछा गया कि क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया की घेराबंदी के लिए पार्टी विशेष रणनीति बनाएगी। सवाल का जवाब देते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अब भारतीय जनता पार्टी में हैं।उनकी बात करना भी बेमानी है। भगवान ज्योतिरादित्य सिंधिया का भला करे।
दरअसल, गुना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने केपी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया गया है। जिससे यादव समाज में नाराजगी है। गुना लोकसभा सीट पर ढाई लाख से ज्यादा यादव मतदाता हैं। कांग्रेस पार्टी यादव समाज के प्रभावशाली नेता को टिकट ना देकर समाज की नाराजगी को भुनाना चाहती है।
लोकसभा चुनाव में यादव समाज एकजुट होता है तो इसका सीधा नुकसान ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारतीय जनता पार्टी को होगा। हालांकि सांसद केपी यादव पूर्व में बयान दे चुके हैं कि वे भाजपा संगठन में ही काम करते रहेंगे। पार्टी जहां कहेगी वहां जाकर प्रचार प्रसार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications