Gwalior: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया, आयुक्त दीपक सिंह ने वोट डालकर लिया फोटो

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Gwalior News: लोकतंत्र के महापर्व में ग्वालियर जिले के मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गईं। तो कहीं मतदान परिसर में लगाए गए पण्डाल में कुर्सियों पर बैठकर मतदाताओं ने अपनी बारी का इंतजार किया। बहुत से वरिष्ठ मतदाता, पहली बार मताधिकार का उपयोग करने जा रहे युवा, महिला एवं दिव्यांग मतदाताओं ने अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पहुँचकर मताधिकार का उपयोग किया।

संभाग आयुक्त दीपक सिंह सपत्नी वोट डालने पहुंचे

संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। वे सपत्नीक केन्द्रीय विद्यालय क्र.-1 में बने मतदान केन्द्र में पहुंचे और अपना-अपना वोट डाला।

Commissioner Deepak Singh and his wife arrived to cast their vote in the great festival of democracy.

कलेक्टर ने पत्नी व बेटे के साथ पहुंचकर किया मतदान

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह अपनी धर्मपत्नी व बेटे के साथ वोट डालने मतदान केन्द्र पर पहुँचे। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय क्रमाक-1 में बने मतदान केन्द्र में बारी-बारी से अपने मताधिकार का उपयोग किया।

युवा मतदाताओं में दिखा उत्साह, सौम्या जर्मनी से और अदिति अमेरिका से आईं वोट डालने

अठारह वर्ष की आयु पूरी कर पहली बार मताधिकार का उपयोग करने वाले युवाओं का मतदान के प्रति जोश देखते ही बना। जर्मनी में पढ़ाई कर रहीं सौम्या और अमेरिका में अध्ययनरत अदिति ने अपने माता-पिता के साथ एएमआई शिशु मंदिर के मतदान केन्द्र पर पहुँचकर वोट डाला। इन दोनों ने पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी तरह नीट की तैयारी कर रहीं सिटी सेंटर क्षेत्र की निवासी वेदिका मेहरोत्रा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 16-ग्वालियर पूर्व के अंतर्गत जीवाजी विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बने मतदान केन्द्र पर अपना वोट डाला।

Commissioner Deepak Singh and his wife arrived to cast their vote in the great festival of democracy.

पहली बार मतदान करने की खुशी उनके चेहरे पर देखते ही बन रही थी। उन्होंने कहा सभी युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिये मतदान अवश्य करना चाहिए। इसी तरह यूपीएससी की तैयारी कर रहीं कु. अनीशा जैन ने पहली बार वोट डाला। वे अपने माता-पिता और भाई के साथ शास्त्री नगर के मतदान केन्द्र पर वोट डालने पहुँचीं।

वयोवृद्ध एवं दिव्यांगजन भी बढ़-चढ़कर आए वोट डालने

जीवन की आखिरी दहलीज पर खड़े वयोवृद्ध और दिव्यांगजन भी उत्साहपूर्वक वोट डालने आए और ईवीएम का बटन दबाकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। दोनों पैरों से दिव्यांग पूरन मोटराईज्ड ट्राइस्किल से मतदान केन्द्र पहुँचे और अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Commissioner Deepak Singh and his wife arrived to cast their vote in the great festival of democracy.

महिला मतदान दलों ने पूरे जज्बे के साथ कराया मतदान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नारी शक्ति की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की गई थी। इस बार भी महिला मतदान दलों द्वारा विभिन्न बूथों पर सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराया। ग्वालियर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 90 ऐसे बूथ बनाए गए थे जहाँ पर मतदान दल की सभी सदस्य महिलाएं रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+