Shivpuri Winter news : शिवपुरी में बढ़ाई गई सर्दी की छुट्टियां, जानें अब कब खुलेंगे स्‍कूल

शिवपुरी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इसी कड़ी में शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शनिवार शाम आदेश जारी कर निर्देश दिये.

weather

शिवपुरी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इसी कड़ी में शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शनिवार शाम को आदेश जारी कर निर्देश दिए कि कक्षा 5 तक के बच्चों की छुट्टियां 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। वही बताते चलें कि शिवपुरी शहर में ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं शिवपुरी में 3 से 4 डिग्री तापमान चल रहा है। इसके चलते 5वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।

आपको बता दें कि पहले शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को 8 जनवरी तक की छुट्टी दी थी, लेकिन अब ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इन छुट्टियों को 11 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है. सभी शासकीय अशासकीय विद्यालय - शासकीय नवोदय विद्यालय 11 जनवरी तक रहेंगे।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कक्षा 5वीं तक की छुट्टियां 11 जनवरी तक रहेंगी। जबकि कक्षा 6 से 8वीं तक का समय 10:30 बजे से निर्धारित किया गया है, यह आदेश लागू किया जाता है. तत्काल प्रभाव से। उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में स्कूली विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+