Guna News : दो बच्चों की मां अपने प्रेमी देवर संग हुई फरार, पति ने लगाई पुलिस से ढूंढने की गुहार

पति को शक है कि उसकी पत्नी भाई के साथ भाग गई है। वह अपने दोनों बच्चों को घर पर छोड़ गई है। जब पति खेत पर गया हुआ था। उसी समय पत्नी बाजार जाने के बहाने भाग गई।

Chanchoda guna,

गुना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भाई ने ही बड़े भाई का घर उजाड़ दिया है। दो बच्चों की मां को देवर लेकर फरार हो गया है। ऐसा आरोप बड़े भाई ने लगाया है।

पति को आशंका है कि उसकी पत्नी भाई के साथ भाग गई है। वह अपने दोनों बच्चों को घर पर ही छोड़कर गई है। जब पति खेत गया हुआ था। उसी समय उसकी पत्नी बच्चों से बाजार जाने का बहाना बोलकर फरार हो गयी। पति कि शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।

चांचौड़ा क्षेत्र में रहने वाला 32 वर्षीय युवक ने जानकारी दी कि 2011 में उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी 28 साल की है। उनके 2 बच्चे हैं। दो दिन पहले वह सुबह लगभग 11 बजे अपने खेत में पानी लगाने गया हुआ था। उसकी पत्नी और दोनों बच्चे घर पर ही थे। दोपहर करीब 1 बजे जब वह खेत से वापस घर आया तो घर पर उसकी बीबी नहीं मिली। उसको बच्चों ने बताया कि उनकी मां बाजार जाने का कहकर घर से गयी थी, जो एभी तक वापस नहीं आयी है।

युवक को भाई पर हुई आशंका

उसने बीनागंज बाजार सहित आसपास क्षेत्र में पूछताछ किया, लेकिन उसकी पत्नी का कुछ अता पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां भी फोन के माध्यम से पूछताछ की, लेकिन उन्हें भी कुछ पता नहीं था। युवक ने चांचौड़ा थाने पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने बताया की उसे अपने ही भाई पर शक है। उसकी पत्नी भाई के साथ ही भाग गई है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+