खुली जीप पर सवार राहुल गांधी, भीड़ पर बरसे फूल, सिंधिया के गढ़ गुना में कांग्रेस की न्याय यात्रा
Bhaarat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने सोमवार को गुना की सीमा में प्रवेश किया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने अपने होर्डिंग्स व बैनर लगाए। जगह-जगह स्वागत के लिए मंच बनाए गए।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में खुली जीप में सवार होकर रोड-शो करने के बाद अपनी गाड़ी से रुठियाई साडा कालोनी होते हुए राघौगढ़ पहुंचेंगे जहां जनसभा को संबोधित किया।

वहीं गुना से निकल कर राहुल गांधी की न्याय यात्रा राघौगढ़ में पहुंच चुकी है। यहां रोड शो करने के बाद बीनागंज होते हुए ब्यावर पहुंचें। गुना हवाई अड्डे पर आए राहुल गांधी ने शहर के हनुमान चौराहे से ओवर ब्रिज पर खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
हनुमान चौराहे से जज्जी बस स्टैण्ड पहुंचने तक राहुल गांधी अधिकांश समय हाथ में तिरंगा थामे हुए नजर आए। इस दौरान गुना के अलावा अशोकनगर से आए कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के ऊपर जमकर फूलों की बारिश की गई।
हनुमान चौराहे से जज्जी बस स्टैण्ड तक कांग्रेस नेताओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाए हुए थे, पूरा मार्ग बैनर-पोस्टर से सजा दिया गया था। जज्जी बस स्टैण्ड पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को आदिवासी शौर्य के प्रतीक धनुष-बाण उपहार स्वरूप दिए।
इससे पहले जिला प्रशासन द्वारा जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। राहुल की जीप के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाया गया था। इस घेरे के अंदर उन्हीं लोगों को आने की अनुमति थी, जिनके नाम पूर्व से कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रशासन और वरिष्ठ कार्यालय को भेजे गए थे। यात्रा के रूट में कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे जमकर लगाए गए।
साथ मे दिग्विजय सिंह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह सहित बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, गुना विधायक प्रत्याशी पंकज कनेरिया भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications