Gwalior News: माधवराव सिंधिया के जन्मोत्सव पर होगा भजन संध्या कार्यक्रम, शामिल होंगे CM शिवराज सिंह चौहान
भजन संध्या में इंदौर की प्रसिद्ध गायिका शिल्पा मसूरकर, नगर के भजन गायक राजेंद्र पारिख, अंकिता कैलाशिया प्रस्तुतियां देंगे।

ग्वालियर जिले में स्थित अम्मा महाराज के छत्री समाधि स्थल पर 10 मार्च को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सुबह कार्यक्रम स्थल में श्रद्धांजलि दी जाएगी और शाम को भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा। श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पूरा परिवार उपस्थित रहेगा। स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की बेटी चित्रांगदा राजे सिंधिया और उनके ससुराल वाले पहली बार श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे
भजन संध्या कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहेंगे। जयंती पर मॉर्निंग मैराथन का भी आयोजन किया गया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,अध्यक्ष मनोज तोमर, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा शिंदे,भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, बाल खांडे, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सरपंच ने मंगलवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि माधवराव सिंधिया की सुबह श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, माधवीराजे सिंधिया, महान आर्यमन उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाहा, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद विवेक नारायण शेजवाल, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, माया सिंह, अनूप मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, भजन संध्या में नारायण सिंह कुशवाहा मौजूद रहेंगे।
भजन संध्या में इंदौर की मशहूर गायिका शिल्पा मसुरकर,अंकिता कैलाशिया, शहर के भजन गायक राजेंद्र पारिख प्रस्तुति देंगे।












Click it and Unblock the Notifications