होली पर मिलावटी मावा से रहें सावधान! ग्वालियर में पकड़ा गया 16 क्विंटल मावा, भिंड से हो रही थी सप्लाई
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 16 किलो मिलावटी मावा जब्त किया गया है। होली के दौरान मिठाइयों में बड़े पैमाने पर मिलावट के कारोबार को रोकने की कोशिश में लगी खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है।
मां बाप भिंड जिले से ग्वालियर लोडिंग वाहन में भरकर लाया गया था मगर की सटीक सूचना पर खाद्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से मावा जप्त कर लिया।

भिंड जिले के गोरमी कस्बे से ग्वालियर मावा लेकर आए एक लोडिंग वाहन को पुलिस ने पकड़ा है। खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस ने लोडिंग चालक हरपाल नरवरिया को भी हिरासत में लिया है।
बताया गया है कि गर्मी कस्बे से भोपाल भेजे जाने के लिए यह मावा स्टेशन पर लाया गया था।लेकिन उससे पहले ही खाद्य विभाग और पुलिस को मामले की सूचना लग गई और मौके पर पहुंची पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मावा जप्त कर लिया।
इसके बाद जिला खाद्य अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने मावे के सैंपल की कार्रवाई की। आपको बता दें की होली के पर्व को देखते ही भिंड जिले से बड़ी मात्रा में मिलावटी मावा तैयार कर ग्वालियर और आसपास के जिलों में भेजा जाता है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications