Bageshwar dham के धीरेंद्र शास्त्री किस पार्टी के लिए कर रहे काम? बीजेपी नेता प्रीतम लोधी ने बताई राज की बात
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को किसी वक्त पापी बताने वाले चंबल के बीजेपी नेता प्रीतम लोधी ने अब यूटर्न लिया है। अपने नए बयान में उन्होंने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

Bageshwar dham Dhirendra Shastri: बीजेपी में वापिसी करने वाले प्रीतम लोधी एक बार फिर चर्चा में हैं। ब्राह्मणों पर टिप्पणी फिर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर भी तीखा कमेंट्स किया था। अब ग्वालियर में धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिए बयान में उनका ह्रदय परिवर्तन दिखा।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री बीजेपी के लिए काम करते है, प्रीतम के इस बयान को विपक्ष ने भी आड़े हाथों लिया। भिंड पहुंचे परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया। कहा कि धीरेंद्र शास्त्री किसी पार्टी के लिए काम नहीं करते। TRP बढ़ाने नेता प्रतिपक्ष कोई बयान देते है।

चंबल क्षेत्र में OBC वर्ग में रुतबा रखने वाले प्रीतम लोधी को ब्राह्मणों पर अनर्गल टिप्पणी करने के कारण बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया था। हालांकि कुछ दिनों पहले बीजेपी में उनकी फिर वापसी हुई है। लेकिन अपने नए बयान से वो फिर चर्चा में है।
ग्वालियर पहुंचे प्रीतम लोधी के दो बयान सामने आए है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर एक बयान खुली जगह पर दिया तो दूसरा बंद कमरे में कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। उन्होंने दोनों ही बयानों में शास्त्री की तारीफ की। दोनों के बीच पुराने गिले शिकवे दूर होने की बात भी कही।

प्रीतम ने अब कहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री देश, हिंदुत्व के लिए काम कर रहे है। अच्छा काम कर रहे है। वो बीजेपी के लिए काम करते हैं। प्रीतम बोले कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। जब तक बात नहीं होती तब तक गिले शिकवे रहते हैं। अब वो बात भी करेंगे और मुलाकात भी।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रीतम ने जब ब्राह्मणों पर अनर्गल टिप्पणी की थी। उस वक्त धीरेंद्र शास्त्री को पापी कहा था। इसके अलावा यह भी कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री लोगों को 8-8 घंटे तक पागल बनाते है। इसके जबाव में शास्त्री ने भी कहा था कि 'वह मुझे मिल गया तो मैं उसे मसल दूंगा'।












Click it and Unblock the Notifications