ग्वालियर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

मोरक्को की फादवा सोशल मीडिया पर ग्वालियर के अविनाश को दिल दे बैठी, 8 हजार KM से आकर रचाई शादी

By चेतन गुप्ता
Google Oneindia News

ग्वालियर, 20 जनवरी। सोशल मीडिया के जमाने में कब कौन किस प्लेटफॉर्म पर दिल दे बैठे कुछ कहा नहीं जा सकता। इसका ताजा उदाहरण है भारत के मध्य प्रदेश के अविनाश दोहरे व मोरक्को की फादवा लैमाली की जोड़ी। इस जोड़ी का मुल्क, मजहब जुदा था, मगर मोहब्बत की भाषा दोनों की एक थी। तभी तो 8 हजार किमी से ज्यादा की दूरी तक करके भारत आई लड़की ने प्रेमी से शादी रचा दी।

ग्वालियर का लड़का, मोरक्को की लड़की

ग्वालियर का लड़का, मोरक्को की लड़की

वैलेंटाइन डे 2022 से चंद दिन पहले यह लव स्टोरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आई है। ग्वालियर जिला कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम एचबी शर्मा की कोर्ट में बुधवार को अविनाश व फादवा ने शादी की। 24 वर्षीय लड़की मुस्लिम व 26 वर्षीय लड़का हिंदू परिवार से है। कोर्ट मैरिज के कुछ दिन बाद ये हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेंगे।

दोस्ती प्यार में बदली

दोस्ती प्यार में बदली

मीडिया से बातचीत में अविनाश व फादवा ने बताया कि उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। एक-दूसरे से परिचय के बाद दोस्ती हो गई। चैट पर बात होने लगी। पहले दोस्ती हुई, जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी का फैसला ले लिया।

पहले नहीं माने परिजन

पहले नहीं माने परिजन

दरअसल, मोरक्को अफ्रीकी देश है। वहां पर फादवा कॉलेज स्टूडेंट है। किसी दूसरे धर्म व मुल्क के लड़के से लव मैरिज की बात फादवा ने परिजनों को बताई तो वे राजी नहीं हुए। फिर बेटी की ज़िद के आगे परिजन झुक गए। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फादवा मोरक्को से ग्वालियर आ गई और प्रेमी अविनाश से शादी कर ली।

Gwalior : पति, सास-ससुर ने गहनों के लिए विवाहिता के साथ पार की हैवानियत की सारी हदेंGwalior : पति, सास-ससुर ने गहनों के लिए विवाहिता के साथ पार की हैवानियत की सारी हदें

English summary
Avinash Dohre Love marriage with Fadwa of morocco in ADM office of Gwalior Mp
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X