डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार को लेकर उत्साह का माहौल, समर्थकों ने की जश्न मनाने की तैयारी
MP News: मध्यप्रदेश में नव गठित मंत्रिमंडल का विस्तार आज किया जा रहा है इसमे 28 मंत्री शपथ लेने जा रहे हैँ हालांकि इस बार भी मंत्रिमंडल विस्तार में ग्वालियर चंबल को वह तवज्जो नहीं मिल पा रही है जो कि सोची गई थी। डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल के पहले बहुप्रतीक्षित विस्तार में 28 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
इनमें ग्वालियर चम्बल अंचल से पांच मंत्री के नाम सामने आए हैं। ग्वालियर से पूर्व मंत्री प्रदुम सिंह तोमर और नारायण सिंह कुशवाहा भोपाल पहुंच चुके है और मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं ऐसे में उनके समर्थकों ने जश्न मनाने की तैयारी कर ली है।

सीएम ने राज्यपाल को सौंपी सूची
राज्यपाल रात को ही वापस राजभवन लौटे है और रात को ही मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटे थे। सुबह मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे जहां राज्यपाल से मुलाकात की और मंत्रियों की सूची उन्हें सौंपी। नए मंत्रियों को भोपाल पहुंचने की सूचना मुख्यमंत्री द्वारा रात को ही फोन करके दे दी गई थी। उन्हें दोपहर एक बजे तक भोपाल पहुंचने को कहा गया था। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री राजभवन से निवास के लिए रवाना हो गए। दोपहर में शपथ समारोह आयोजित होगा इसमें 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल जैसे दिग्गज भी शामिल रहेंगे। सिंधिया खेमे से प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत और प्रभुराम चौधरी मंत्री बनेंगे।
ग्वालियर-चम्बल से इनके नाम
ग्वालियर चम्बल का इस बार मंत्रिमंडल में बजन घट सकता है . प्रदेश में जब कांग्रेस सरकार गिरने के बाद बीजेपी ने सरकार बनाई थी तब अंचल से 11 मंत्री थे। हालांकि उप चुनाव में इनमे से तीन पराजित हो गए तो आठ मंत्री थे, लेकिन इस बार बमुश्किल पांच ही मंत्री बनने की संभावना है।
ऐसा रहेगा मंत्रिमंडल
आज शपथ लेने वाले स्वरूप के अनुसार इनमे से 18 को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी जबकि छह को स्वतंत्र प्रभार वाला राज्यमंत्री और पांच राज्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
ग्वालियर से प्रद्युम्न और नारायण प्रबल दावेदार
मंत्रिमंडल विस्तार में ग्वालियर से पूर्व मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर और पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं. प्रधुम्न सिंह तोमर पहले से ही भोपाल में मौजूद है और नारायण सिंह कुशवाहा आज सुबह भोपाल के लिए रवाना हुए है तो वही भिंड जिले से राकेश शुक्ला मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं।
समर्थकों ने की जश्न मनाने की तैयारी
मंत्रिमंडल विस्तार को देखते हुए समर्थकों द्वारा जश्न मनाने की तैयारी कर ली गई है ग्वालियर में पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और नारायण सिंह कुशवाहा के निवास पर समर्थक पहुंचना शुरू हो चुके हैं और घोषणा होते ही जश्न शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications