Amit shah gwalior visit: अमित शाह के दौरे से पहले प्रीतम सिंह के समर्थक किए गए नजरबंद

अमित शाह के ग्वालियर पहुंचने से पहले प्रीतम सिंह लोधी के समर्थक किए गए नजरबंद, प्रीतम सिंह लोधी मिलना चाहते थे अमित शाह से, पिछले दिनों प्रीतम सिंह लोधी को किया गया था बीजेपी से बाहर, दशहरा मिलन समारोह के नाम पर किया था

Amit shah के ग्वालियर पहुंचने से पहले ही बीजेपी से निष्कासित किए गए प्रीतम सिंह लोधी के समर्थकों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। यह जानकारी खुद प्रीतम सिंह लोधी द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई है। हालांकि किसी भी गड़बड़ी को होने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

pritam singh lodhi

प्रीतम सिंह लोधी चाहते थे अमित शाह से मिलना
प्रीतम सिंह लोधी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने समय भी मांगा था लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। वहीं प्रीतम सिंह लोधी और उनके समर्थकों द्वारा कोई गड़बड़ी न की जाए इसके लिए भी पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया और प्रीतम सिंह लोधी के समर्थकों को नज़रबंद कर लिया है।

अब दिल्ली जाकर रखेंगे अमित शाह के सामने अपनी बात
प्रीतम सिंह लोधी का कहना है कि उन्हें यहां पर अमित शाह से मिलने नहीं दिया जा रहा है लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं है ग्वालियर चंबल संभाग में क्या हो रहा है और बीजेपी के नेता और मंत्री क्या कर रहे हैं यह पूरी जानकारी वे दिल्ली जाकर अमित शाह को देंगे। प्रीतम सिंह का कहना है कि वे दिल्ली जाकर अमित शाह को मिलेंगे और सब के बारे में जानकारी देकर बताएंगे कि कौन क्या कर रहा है।

नेताओं से मिला है प्रीतम सिंह लोधी को आश्वासन
प्रीतम सिंह लोधी द्वारा इस बात का दावा किया जा रहा है कि कुछ नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह दिल्ली में ले जाकर उन्हें अमित शाह से जरूर मिलवाएंगे। इसी आश्वासन के भरोसे प्रीतम सिंह लोधी अब शांत बैठे हुए हैं। प्रीतम सिंह लोधी का कहना है कि उनके समर्थकों के लगातार उन पर फोन आ रहे हैं कि पुलिस ने उन्हें बैठा रखा है।

पिछले दिनों प्रीतम सिंह लोधी के इशारे पर लहराए गए थे हथियार
पिछले दिनों जलालपुर में हनुमान मंदिर पर आयोजित दशहरा मिलन समारोह में प्रीतम सिंह लोधी के इशारे पर ही हथियार लहराए गए थे। सैकड़ों लोगों ने बंदूक और तलवार लहराईं थी। उस वक्त प्रीतम सिंह लोधी ने कहा था कि न हम अत्याचार करेंगे, न अत्याचार देखेंगे और न अत्याचार सहेंगे।

ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी के बाद बीजेपी ने किया बाहर
उमा भारती के कट्टर समर्थक प्रीतम सिंह लोधी ने कुछ समय पहले शिवपुरी में एक सभा के दौरान ब्राह्मणों पर टिप्पणी कर दी थी। विवाद इतना बढ़ा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले को संज्ञान में लिया और प्रीतम सिंह लोधी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। तब से प्रीतम सिंह लोधी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+