अक्षया यादव हत्याकांड: गवाह की सहेली की मां को जान से मारने की कोशिश, दो नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग

Akshaya Murder Case: ग्वालियर का बहुचर्चित मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन अक्षया यादव हत्याकांड (केस) में गवाह अक्षया की सहेली की मां पर नकाबपोश बदमाशों ने आज जान लेने की नीयत से देसी कट्टे से फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

बदमाशों के हमले में बाल बाल महिला और उसका परिवार बचा है सभी लोग दहशत में है। पुलिस को आशंका है कि हमलावर बदमाश अक्षया की हत्या में शामिल बाल संप्रेषण गृह से फरार हुए दो आरोपी हो सकते हैं।

Akshaya Murder Case:

माधवगंज थाना क्षेत्र की 12 बीघा कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अक्षया यादव हत्याकांड की मुख्य गवाह अक्षया की सहेली सोनाक्षी शर्मा की मां करुणा शर्मा को रास्ते में रोक कर कट्टे से फायर कर दिया।

हमले में बाल बाल बची करुणा शर्मा: हमला उस वक्त हुआ जब वहा आज सुबह स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए अपनी एक्टिवा गाड़ी से निकली थी। हमले से पीड़ित परिवार काफी दहशत में है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज तालाशे से जा रहे हैं। संभावना है कि हमले में शामिल दोनों बदमाश अक्षया हत्याकांड के आरोपी हैं। जो बाल संप्रेषण गृह से फरार हुए थे।पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है और पीड़ित परिवार को पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा दी हुई है।

10 जुलाई 2023 को बदमाशों ने अक्षया यादव को मारी थी गोली

आपको बता दें कि 10 जुलाई 2023 को माधवगंज थाना क्षेत्र के बेटी बचाओ चौराहे के पास बदमाशों ने अक्षया यादव को गोली उसे वक्त मार दी थी जब वहां अपनी सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ कोचिंग से घर वापस लौट रही थी। सोनाक्षी इस हत्याकांड की मुख्य गवाह है। इस हत्याकांड से जुड़े दो बाल आरोपी जब बाल संप्रेषण गृह से फरार हुए तो पुलिस ने सोनाक्षी के घर पर पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात कर दिए हैं। लेकिन सोनाक्षी का परिवार इस कदर दहशत में है कि सोनाक्षी घर में ही कैद होकर रह गई है और आज सोनाक्षी की मां पर भी जानलेवा हमला किया गया।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+