CM मोहन यादव के आदेश के बाद एक्शन में ग्वालियर पुलिस, जमानत पर बाहर आदतन अपराधियों की सूची की तैयार
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर गंभीर आपराधिक मामलों में जमानत पर रिहा आरोपियों की सूची तैयार की जा रही है ऐसे में गंभीर अपराध के बावजूद जमानत पर चल रहे आदतन आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। जिसके लिए पुलिस द्वारा जमानत पर रिहा आरोपियों की कुंडली तैयार की जा रही है।
इसमें उनके जमानत मिलने के कारणों से लेकर जमानत पर छूटने के बाद की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है.. पुलिस ने उनकी जमानत निरस्त किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ग्वालियर में ऐसे एक अपराधी की जमानत अभी रद्द हुई है और सूची में 30 अपराधियों के नाम शामिल किए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जमानत पर रिहा ऐसे आरोपियों की जमानत रद्द करने की निर्देश दिए हैं जिन्होंने जमानत पर रहते हुए भी आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है ऐसे में गंभीर अपराध में शामिल आरोपियों की जमानत रद्द कराकर उनका सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
ग्वालियर में 30 आदतन अपराधियों की जमानत करवाई जाएगी रद्द
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्वालियर में अभी 30 ऐसे अपराधियों की सूची तैयार हुई है और एक अपराधी की जमानत रद्द भी कर दी गई है जो की मुरार क्षेत्र का रहने वाला है और हाल ही में उसका एक मर्डर की घटना में नाम सामने आया था अन्य अपराधियों की जमानत रद्द करने के लिए भी प्रक्रिया जारी है।
गंभीर अपराध में आते हैं यह मामले
गंभीर अपराधों में हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म,एन एस ए के आदतन अपराधियों की सूची तैयार की गई है जो की जमानत पर रहा होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं ऐसे में सी एम के आदेश के परिपालन में अब इन बदमाशों को दोबाराजेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications