ग्वालियर पहुंचे कमलनाथ ने चुनावी सभा को किया संबोधित

कमल नाथ में ग्वालियर पहुंचक समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद किया और एक चुनावी सभा को संबोधित किया

ग्वालियर, 29 जून। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां पर उन्होंने समाज के प्रबुद्ध।जनों से संवाद किया। इसके साथ ही चुनावी सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जुबानी हमला भी बोला और महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बयान भी दिया।

कमल नाथ
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ नगर निगम ग्वालियर की कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए ग्वालियर पहुंचे थे। यहां कमलनाथ ने मानस भवन में समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद किया। इसके बाद कमलनाथ ने फूलबाग मैदान में जाकर चुनावी सभा को भी संबोधित किया।
मंच पर नहीं मिली कुर्सी तो जमीन पर बैठ गए मिर्ची बाबा
कमलनाथ के मंच पर पहुंचे मिर्ची बाबा को जब मंच पर कहीं बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली तो मिर्ची बाबा ने अपनी नाराजगी जाहिर की और मंच से उतर कर मंच के नीचे जमीन पर जाकर बैठ गए। जब कमलनाथ समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं की नजर मिर्ची बाबा पर पड़ी तो कांग्रेस के नेता मिर्ची बाबा को मनाने पहुंच गए और उन्हें जमीन से उठाकर वापस मंच पर ले आए।
मंच से कमलनाथ ने कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की
कमलनाथ ने चुनावी सभा में मौजूद जनता को संबोधित किया। उन्होंने मंच से खड़े होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील भी की। इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर भी जमकर जुबानी हमला बोला।
कमलनाथ ने एडवाइजरी कमेटी बनाने की कही बात
कमलनाथ ने यह बात कही है कि मध्य प्रदेश के शहरों में जब कांग्रेस की परिषद बनेगी तो सभी वर्गों के साथ मिलकर एक एडवाइजरी कमेटी बनाएंगे ताकि जो आम जनता की समस्याएं वे सभी समस्याएं पार्षद और महापौर की जानकारी में भी होना चाहिए।
मध्यप्रदेश में हो रही है झूठ और नौटंकी की राजनीति
कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में झूठ और नौटंकी की राजनीति हो रही है, जनता का मन इन सब से अब ऊब चुका है, जनता सिस्टम से परेशान हो गई है। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है और किसान परेशान हो रहे हैं।
महाराष्ट्र के सियासी संकट पर भी दिया बयान
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महाराष्ट्र के सियासी संकट पर भी बयान दिया. उन्होंने बताया कि वे खुद महाराष्ट्र गए थे, उनके सभी कांग्रेस के विधायक उनके साथ हैं, हम समर्थन देते रहेंगे हमारी तरफ से कोई कहीं नहीं जा रहा है, अब तो शिवसेना के ऊपर है कि वे अपने विधायकों को सुरक्षित रखें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+