लव मैरिज के बाद तलाक लेने कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी फिर से एक हुए, जानें किस बात पर फाड़ी अर्जी?

ग्वालियर, 14 फरवरी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी एक हो गए। दोनों ने लव मैरिज की थी, मगर फिर अहम की वजह से रिश्ते में खटास आ गई और पत्नी नौकरी छोड़कर पति के पास जाने तैयार नहीं थी और पति को घर जमाई बनना गंवारा नहीं था।

GWALIOR LOVE STORY
बता दें कि ग्वालियर का राहुल प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। करीब 2 साल पहले फ़ेसबुक पर उसकी दोस्ती शिवपुरी की शीला के साथ हुई थी। शीला भी शिवपुरी में प्राइवेट जॉब करती थी। फेसबुक की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई।

दोनों ने 30 जुलाई 2020 को आर्य समाज में लव मैरिज कर ली। शादी के बाद शीला अपनी नौकरी के लिए शिवपुरी आती- जाती रहीं। कुछ दिन बाद राहुल ने शीला से कहा कि वो शिवपुरी की नौकरी छोड़कर उनके साथ ग्वालियर आकर रहे, लेकिन शीला ने पति के साथ रहने के बजाए उल्टा राहुल को शिवपुरी में अपने परिवार के साथ आकर रहने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। बस इसी बात पर दोनों में ईगो प्रॉब्लम शुरू हो गई। Love Marriage के तीन महीने बाद ही दोनों में दूरियां हो गईं और दोनों अलग-अलग रहने लगे।

आखिर में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। आपसी सहमति से तलाक के लिए राज़ी हो गए। दोनों इसी सप्ताह ग्वालियर के फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए पहुंचे। फैमिली कोर्ट में राहुल और शीला की काउंसलर हरीश दीवान से मुलाकात हुई।

हरीश दीवान ने दोनों से कहा आपने एक दूसरे से प्रेम विवाह किया है। अभी वेलेंटाइन वीक है। आप ऐसे समय में तलाक लेना चाहते हैं, इससे प्यार करने वालों में क्या संदेश जाएगा? दीवान ने दोनों से कहा इस वीक में तो जोड़ियां बनती हैं तोड़ी नहीं जातीं। काउंसलर हरीश दीवान की बात का दोनों पर गहरा असर हुआ। उन्होंने पति पत्नी दोनों की तीन घंटे तक काउंसलिंग की।

अंत में तय हुआ कि शीला अपनी नौकरी छोड़कर ग्वालियर में पति राहुल के पास रहेगी और पति राहुल ने भरोसा दिलाया कि वो शीला के लिए ग्वालियर में नई नौकरी ढूंढ़ने में मदद करेगा, ताकि शीला अपने पैरों पर खड़ी हो सके. इसके बाद दोनों ने तलाक का आवेदन फाड़कर फेंक दिया और हंसी-खुशी साथ-साथ वहां से रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+