ग्वालियर सीट के चुनाव में 39 साल बाद बना अजब संयोग, पहले पिता अब बेटे हैं आमने-सामने

ग्वालियर सीट के चुनाव में 39 साल बाद बना अजब संयोग, पहले पिता अब बेटे होंगे आमने-सामने

Gwalior News, ग्वालियर। चुनाव में इतिहास अक्सर खुद को दोहराता है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में सामने आया है। यहां पर लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में 39 साल बाद अजब संयोग बना, जिसके चलते 1980 के लोकसभा चुनाव में जो प्रत्याशी आमने-सामने थे। अब 2019 के चुनाव में इनके बेटे एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।

after 39 years fathers son will face Gwalior Lok sabha Elections 2019


दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने विवेक शेजवलकर और कांग्रेस ने अशोक सिंह को उम्मीदवार घोषित कर रखा है। खास बात यह है कि वर्ष 1980 के लोकसभा चुनाव में विवेक के पिता नारायण कृष्ण शेजवलकर और अशोक सिंह के पिता राजेन्द्र आमने-सामने थे। यह चुनाव 25 हजार वोटों से शेजवलकर ने जीता था। दो बार ग्वालियर के महापौर रह चुके विवेक पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।


नारायण कृष्ण शेजवलकर की संघ में गहरी पैठ रही है। ये लगभग चार दशक तक सक्रिय राजनीति में रहे। वह दो बार ग्वालियर से सांसद रहे। 1977 में उन्होंने कांग्रेस के सुमेर सिंह को हराया था। 1980 में कांग्रेस के ही राजेंद्र सिंह को परास्त किया। 1991 के लोकसभा चुनाव में नारायण कांग्रेस के माधवराव सिंधिया से लगभग 1 लाख वोटों से हार गए थे।

राजेंद्र प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे

अशोक सिंह के पिता राजेंद्र सिंह 1980 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद वर्ष 2003 में विधानसभा का चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। हालांकि राजेंद्र 1972 में ग्वालियर ग्रामीण से विधानसभा चुनाव जीते थे। वे 1975 से 1977 तक प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। अपने पिता की विरासत संभालने वाले अशोक तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+