Gwalior News: शादीशुदा महिला से था अफेयर, इश्क फरमाते पति ने देखा तो कर दिया खौफनाक कांड, पुलिस भी सन्न
ग्वालियर के एक युवक का झांसी रोड थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। वहां महिला के पति नें दोनों को साथ पकड़ लिया और दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी गई।
मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। गोली मारने वाला आरोपी अभी फरार है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

मामला ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्र बदनी स्थित बजरंग नगर का है। जहां नीरज परिहार नाम के युवक को प्रेम प्रसंग में गोली मार दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
घायल युवक ने जानकारी दी कि उसकी एक महिला से बातचीत होती थी। जो कि उसके पति संदीप साहू को पसंद नहीं था। 24 नवंबर की सुबह 11:00 बजे के करीब जब वह महिला से बात कर रहा था। तो संदीप साहू ने उस पर गोली मार दी। जिससे उसके पेट में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
वहीं पूरे घटना में जांच कर रहे झांसी रोड थाना के थाना प्रभारी रसीद खान ने जानकारी दी की पुलिस को सूचना मिली थी कि बजरंग नगर क्षेत्र में युवक को गोली मारी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। जहां एक युवक घायल अवस्था में कमरे में बंद मिला।
पुलिस के जानकारी अनुसार कमरे के अंदर गोली चली है, लेकिन गोली किसने चलाई इसको लेकर अभी जांच चल रही है। पुलिस का दावा है कि युवक महिला से मिलने गया और खुद को बंद कमरे में गोली मार ली। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटना की जांच पड़ताल कर रही है। गोलीकांड की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications