Gwalior news: ग्वालियर में 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर जिले में मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में बच्ची के पड़ोस में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर जिले के भितरवार करहिया थाना एरिया में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स ने 7 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार किया और बाद में उसकी हत्या कर लाश को खेत के झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने खेत से बच्ची की लाश बरामद कर लिया है।
जानकारी अनुसार घटना करहिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुबही की है। यहां सोमवार की रात गांव में जनवेद युवक के यहां बेटी की शादी थी। रात को जब बारात निकल रही थी तो 7 साल की बच्ची भी उसे देखने के लिए तैयार होकर निकली थी। लेकिन देर घर नहीं लौटी। परिजनों ने सोचा कि वह शादी में ही खेल रही होगी। लेकिन जब वह देर रात तक नहीं पहुंची तो सब लोग उसे मंगलवार को ढूंढने निकले। रात में उसका शव गांव के बाहर कमल सिंह जाटव के खेत की झाड़ियों में पड़ा मिला। लाश को घास से ढंककर छुपाया गया था।
लापता बच्ची के घरवालों को लोगों ने बताया कि बच्ची के साथ आसपास गांव में उसके पड़ोस में रहने वाला शेरू जाटव देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस अपराध दर्ज कर तलाश की और शेरू जाटव को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तब वह नशे की हालत में था। उसके बाद जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसने बताया कि मासूम की लाश खेत में झाड़ियों में छुपाया हुआ है। उसके बाद घरवालों को लेकर पुलिस खेत में पहुंची तो नाबालिग तुम की लाश झाड़ियों से ढंका हुआ खेत में पड़ा था।
ग्रामीण एएसपी जयराज कुबेर ने जानकारी दी कि बच्ची के साथ आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर शव खेत की झाड़ियों में छुपा दिया।












Click it and Unblock the Notifications