MP News: बालिका गृह में बदमाशों के आगे सुरक्षा व्यवस्था फेल, गार्ड की नाक के नीचे से भगा ले गया 'गर्लफ्रेंड'
Miscreants abducted the girl from Balika Ghar
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस बात का अंदाजा शहर के बालिका गृह लगाया जा सकता है। बालिका गृह से 6 नकाबपोश बदमाश एक लड़की को भगा ले गए। इस घटना ने प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
कंपू थाना क्षेत्र में बालिका गृह केंद्र बना हुआ है। इसमें एक 17 वर्षीय नाबालिग को रखा गया था। इस वन स्टॉप सेंटर में फिल्मी स्टाइल में बदमाश नकाबपोश में आए और केंद्र के पीछे की और से दीवार कूदकर अंदर दाखिल हुए।

उन्होंने खिड़की के पास सो रही महिला गार्ड के दीवार पर टंगी चाबी को डंडे की मदद से उठाया और फिर बालिका गृह का गेट खोलकर तीसरे कमरे में रह रही नाबालिग को अपने साथ भाग लिए गए हैं। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।
नाबालिग को अपने साथ भाग ले जाने वाली पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी। जिसमे सुरक्षा के इंतजाम में लापरवाही साफ देखी जा रही है। फुटेज में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि वन स्टॉप सेंटर पर तैनात महिला गार्ड सो रही थी। इसके अलावा 2 महिला सहित 3 अन्य गार्ड भी तैनात थे। इसके अलावा 6 लोग अंदर आए और किसी को भनक तक नहीं लगी। सीसीटीवी में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह नकाबपोश लड़की का हाथ पड़कर उसे ले जा रहे हैं। यह घटना बालिका गृह की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर रहा है।
वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग सहित लगभग 24 लड़कियां थी। जो नाबालिग नकाबपोशों के साथ जाती नजर आ रही है वह थार्टीपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई थी। 7 जून को नाबालिग को कोर्ट में पेश किया गया था। उसके प्रेमी पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर ही इसे बालिका गृह भेजा गया था।
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की पहले भी भगाने का प्रयास कर चुकी है। इसलिए उसे स्टॉप सेंटर के सबसे अंदरूनी कमरे में रखा गया था। पर इन नकाबपोशों ने उसको शुरूआत में पहले कमरे में देखा, जब वह नहीं मिली तो दूसरे में और फिर तीसरे कमरे में। वह जब मिल गई तो उसका हाथ पकड़ कर उसे ले गए। पुलिस को भी उसके प्रेमी पर ही शक है क्योंकि कोर्ट में भी किशोरी ने अपने माता-पिता के साथ जाने से मना कर दिया था। यह बड़ी बात है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी वहां मौजूद गार्ड और महिला गार्ड को इन सब की भनक तक ना लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications