Gwalior: बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 6 बाल अपराधी, पूर्व DGP की नातिन की अक्षया यादव हत्याकांड में थे शामिल

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाटीपुर थाने इलाके में बने बाल संप्रेक्षण गृह से छह बाल अपराधी फरार हो गए। सुबह जब बाल अपराधियों को नहाने के लिए गरम पानी दिया जा रहा था, तभी गरम पानी से भरे बर्तन में धक्का देकर यहां काम करने वाले कर्मचारी और गार्ड को गिराया और भाग निकले।

फरार हुए छह में से तीन बाल अपराधी पूर्व डीजीपी की नातिन की ग्वालियर के बेटी बचाओ चौराहे पर हुई 16 वर्षीय छात्रा अक्षया यादव सनसनीखेज हत्या में नामजद हैं।

6 child criminals run away

हत्याकांड की मुख्य गवाह के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

इन बाल अपराधिओं के भागने के बाद हत्याकांड की मुख्य गवाह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्योंकि लगातार गवाह को बयान बदलने के लिए धमकाया भी जा रहा था। गवाह के परिजनों का आरोप है। बाल संप्रेक्षण गृह के अंदर से यह लोग फोन का भी इस्तेमाल कर रहे थे। फिर भी लापरवाही बरती गई।

इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। पुलिस से लेकर प्रशासनिक अफसरों तक में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

सुबह 9:00 बजे पूरी प्लानिंग के साथ भागे

सिटी सेंटर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे नहाने के लिए गरम पानी दिया जा रहा था। यहां छह बाल अपचारी पहुंचे, कर्मचारी को गिराकर भाग निकले। पहले तो स्टाफ ने ही बाहर ढूंढा, जब नहीं मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई, क्योंकि इसमें नामजद तीन आराेपित सनसनीखेज मामलों में नामजद हैं।

ऐसा बताया जा रहा है जिस तरह यह लोग भागे हैं, उससे स्पष्ट है- पूरी प्लानिंग के साथ फरार हुए हैं। यह सभी बाल अपराधी साथ में ही रहते थे। अब बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने तीन थानों की फोर्स बाल अपचारियों की तलाश में लगाई है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+