MP: 45 साल की महिला करना चाहती है 20 साल छोटे लड़के से शादी, पुलिस से बोली- 5 साल से कर रही इंतजार
Gwalior News: ग्वालियर थाने में 45 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसके पति की वर्ष 2006 में शादी के बाद मौत हो गई थी। तब से वह अपने बच्चे के साथ अकेली रह रही थी।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 25 साल के एक लड़के ने 45 साल की लिव इन पार्टनर को प्यार में धोखा दे दिया है। इससे नाराज महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज करा दिया।
दरअसल 2018 में 45 साल की महिला और 25 साल के लड़के की साथ लव स्टोरी शुरू हुई थी। लड़के ने शादी का झांसा देकर 5 वर्षों तक महिला के साथ लिव-इन में रहा। लेकिन अब लड़के ने शादी करने से मना कर दिया है। ग्वालियर पुलिस अब दुष्कर्म के आरोपी प्रेमी की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
ग्वालियर थाना में 45 साल की एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वर्ष 2006 में शादी के बाद उसके पति की मौत हो गई थी। तब से वो अपने बच्चे के साथ अकेली जिंदगी बिता रही थी।
पुलिस ने जानकारी दी कि लगभग 5 साल पहले 2018 में 40 वर्ष की उम्र में महिला की पहचान 20 वर्ष के नीलेश पंवार से हुई थी। नीलेश ने महिला से नंबर लिया और फिर धीरे-धीरे उससे दोस्ती कर ली। दोनों को धीरे धीरे प्यार हो गया। फिर नीलेश ने महिला से शादी कर बच्चे की परवरिश का भरोसा दिलाया। नीलेश की बातों पर विश्वास कर कर महिला ने भी उसके प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार लिया।
इसके बाद नीलेश शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब महिला उससे शादी करने के लिए कहती तो नीलेश उसे कुछ दिन आगे टाल देता। लिव इन में रहते-रहते लगभग 5 वर्ष का समय बीत गया। आखिर में महिला ने इस वर्ष उससे शादी करने की जिद पकड़ ली। लड़की ने उस पर दबाव डाला तो फिर नीलेश उससे शादी करने से इंकार कर दिया। नीलेश ने महिला से बेवफाई कर ली। और मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। आखिर में परेशान होकर थक हार कर महिला ग्वालियर थाने पहुंची और अपनी 5 साल की पीड़ा पुलिस से बयां कर दी। ग्वालियर पुलिस ने नीलेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications