ग्वालियर नगर निगम के पूर्व सभापति और उसके बेटों पर 28 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज
ग्वालियर नगर निगम के पूर्व सभापति ने कोर्ट में विचाराधीन जमीन का कर दिया सौदा, केस हारने के बाद खरीदार महिला को नहीं मिला मालिकाना हक, पनिहार थाने मे महिला ने पूर्व सभापति और उसके दो बेटों पर कराया मामला दर्ज
ग्वालियर, 29 जून। ग्वालियर नगर निगम के पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन पर 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला ग्वालियर के ही पनिहार थाने में दर्ज कर लिया गया है। पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन पर आरोप है कि उन्होंने जमीन बेचने के नाम पर एक महिला के साथ 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। महिला की शिकायत पर से पूर्व सभापति और उनके 2 बेटों पर यह मामला दर्ज किया गया है।

नगर निगम के पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन पर आरोप है कि उन्होंने एक विवादित जमीन का सौदा कर दिया था। बताया जा रहा है कि जिस जमीन को बेचने का सौदा पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन ने किया था उस जमीन का केस कोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट में केस विचाराधीन होने के बावजूद पूर्व सभापति ने इस जमीन को बेचने का सौदा कर लिया था।
2016 में ग्राम छोड़ा में किया था जमीन का सौदा
पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन ने साल 2016 में ग्राम छोड़ा में स्थित एक बीघा जमीन का सौदा 28 लाख रुपए में तय कर लिया था। यह सौदा पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन ने थाटीपुर इलाके में रहने वाली नीतू शर्मा नाम की महिला के साथ तय किया था। बृजेंद्र सिंह जादौन ने नीतू शर्मा को जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी लेकिन उन्होंने नीतू शर्मा को इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं दी कि जिस जमीन की उन्होंने रजिस्ट्री की है उसका केस कोर्ट में विचाराधीन है।
बृजेंद्र सिंह जादौन कोर्ट से हार गए केस
जिस जमीन का सौदा बृजेंद्र सिंह जादौन ने नीतू शर्मा को 28 लाख रुपए में करते हुए उसकी रजिस्ट्री नीतू शर्मा के नाम कर दी थी, उसी जमीन का केस ब्रजेन्द्र सिंह कोर्ट में हार गए। इस वजह से ब्रजेन्द्र सिंह के हाथों जमीन नहीं लगी। यही वजह रही कि नीतू शर्मा के नाम रजिस्ट्री होने के बावजूद भी नीतू शर्मा को उस जमीन पर मालिकाना हक नहीं मिल सका।
रकम वापस मांगने पर भी नहीं लौटाई
जब नीतू शर्मा को खरीदी गई जमीन पर अपना मालिकाना हक नहीं मिला तो नीतू शर्मा ने बृजेंद्र सिंह जादौन से संपर्क किया और उन्हें दी गई 28 लाख रुपए की रकम वापस मांगी। बार-बार कहने के बावजूद भी बृजेंद्र सिंह जादौन द्वारा नीतू शर्मा को 28 लाख रुपए की रकम नहीं लौटाई गई। परेशान होकर नीतू शर्मा ने पुलिस का सहारा लिया।
पनिहार थाने में कराया मामला दर्ज
अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत नीतू शर्मा ने पनिहार थाने में पुलिस से जाकर की। पूरा मामला जानने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और नीतू शर्मा की शिकायत पर से पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन और उनके बेटे वेदांत एवं पुष्पेंद्र पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
More From
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications