गुवाहाटी में निकाय चुनाव के बाद आज हो रही है 60 सीटों पर मतगणना

गुवाहाटी, 24 अप्रैल। गुवाहाटी में आज निकाय चुनाव के बाद मतों की गणना हो रही है। गुवाहाटी में 60 वार्ड में शनिवार को निकाय चुनाव हुए थे। इस दौरान 9 साल के बाद यहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुए। रिपोर्ट के अनुसार 52.8 फीसदी मतदान हुआ था। 60 सीटों पर हुए मतदान में 796829 मतदाताओं में से 52.80 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 197 उम्मीदवार मैदान में थे। बता दें कि तीन वार्ड पर भाजपा के उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।

Recommended Video

      GMC Election Result: BJP ने दिखाया दम, AAP का भी खुला खाता| वनइंडिया हिंदी
      counting

      चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था और शाम को 4 बजे खत्म हो गया था। अहम बात यह है कि निकाय चुनाव में ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया गया है। चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने 38 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। हाल ही में पंजाब में हुए चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद आम आदमी पार्टी को यहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

      गुवाहाटी में कुल 796829 मतदाता हैं, जिसमे 399911 महिलाएं हैं जबकि 27 लोग दूसरे लिंग के हैं। बता दें कि 2021 में निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी ने सूरत निकाय चुनाव में 130 में से भाजपा ने 93 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि आप ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि जीत के बाद आप के 5 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे। सूरत में भाजपा के बाद आप दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पार्टी को उम्मीद है कि गुवाहाटी में भी वह यही प्रदर्शन दोहरा सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+