पूरा असम राज्य तीन महीने के लिए 'अशांत क्षेत्र' घोषित
गृह मंत्रालय के इस बाबत जारी निर्देश में असम के अलावा मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ इलाकों को अशांत घोषित किया गया है।
गुवाहाटी। केंद्र सरकार ने असम राज्य को अगले तीन महीनों के लिए 'अशांत क्षेत्र' घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय के इस बाबत जारी निर्देश में में असम के अलावा मेघालय के भी कुछ इलाकों को अशांत घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के तिराप चांगलंग और लोंगडिंग को भी अगले तीन महीनों के लिए अशांत क्षेत्र घोषित किया है। यहां अगले तीन महीनों तक अफस्पा जारी रहेगा।

गृह मंत्रालय ने इसे विद्रोही समूहों की हिंसा को रोकने के लिए लिया गया फैसला बताया है। मंत्रालय के मुताबिक, 2016 में असम में हिंसा की 75 वारदातें हुई हैं, जिसमें 33 लोग मारे गए, इनमें 4 सुरक्षाकर्मी है। राज्य में 2017 में हिंसा की नौ घटनाएं हुई हैं।
मंत्रालय के अनुसार, इन सभी हिंसा की वारदातों के पीछे राज्य में सक्रिय विद्रोही गुटों का हाथ है। इनमें यानी उल्फा, एनडीएफबी, एनएससीएन (आईएम) और एनएससीएन (के) जैसे गुट शामिल हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications