VIRAL : एडवोकेट ने अपनी शादी में कार्ड के नाम पर थमाया 'नोटिस', विवाह अधिनियम व धाराएं भी बता डाली
गुवाहाटी, 23 नवंबर। इन दिनों देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है। अपनी शादी को यादगार बनाने की कसर कोई नहीं छोड़ना चाहता। इस बात का उदाहरण असम की राजधानी गुवाहाटी का शर्मा परिवार है।

गुवाहाटी के खारगुली से दुध्नोई जाएगी बारात
गुवाहाटी के खारगुली निवासी शर्मा परिवार में बेटे अजय शर्मा की 28 नवंबर को शादी है। बारात गोवालपारा जिले के दुध्नोई निवासी पूजा शर्मा के घर जाएगी। पूजा पंतजलि में एसिसटेंट प्रोफेसर थीं। शादी से पूर्व जॉब छोड़ दी।

अजय शर्मा व पूजा शर्मा की शार्दी का कार्ड वायरल
अजय शर्मा व पूजा शर्मा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह शादी का कार्ड कम कोर्ट का नोटिस ज्यादा लग रहा है। इसमें न्यायिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाली भाषा लिखी गई है।

अजय शर्मा गुवाहाटी हाईकोर्ट में वकील
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में अजय शर्मा ने बताया कि वे गुवाहाटी हाईकोर्ट में एडवोकेट में हैं। अपनी शादी में कुछ हटकर करना चाहते थे। फिर विचार आया कि क्यों ना ऐसा ही कार्ड छपवा दिया जाए जो उनके प्रोफेशन को भी बयां कर रहा हो।

चेहरे पर स्माइल लाना है मकसद
अजय शर्मा कहते हैं कि जरा हटकर कार्ड छपवाने की एक वजह यह भी है कि वे चाहते थे कि अपनी वकील साथियों और न्यायाधीशों और रिश्तेदारों को जब वे यह कार्ड दें तो उनके चेहरे पर स्माइल भी आए। यह शादी कार्ड एक तरह से शादी के लिए नोटिस है।

एक दिसम्बर को होगा रिसेप्शन
अजय के पिता विष्णु प्रसाद शर्मा गुवाहाटी में व्यापारी हैं। ये कहते हैं कि 28 को बारात जाएगी और फिर एक दिसम्बर को गुवाहाटी के सनातन मंदिर में रिसेप्शन रखा है। कोर्ट की भाषा में कार्ड छपवाने का आइडिया बेटे अजय का था।

क्या खास है कार्ड में?
अजय शर्मा व पूजा शर्मा की शादी के कार्ड में सबसे उपर लिखा है 'नोटिस आफ वेडिंग रिसेप्शन'। यह भी लिखा है कि भारतीय संविधान के आर्टिकल 21 के तहत विवाह बंधन में बंध रहे हैं। कार्ड में हिंदू विवाह अधिनियम 1995 का भी जिक्र किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications