पति से खफा बीवी के सिर पर खून सवार हुआ, पति-सास का मर्डर कर शव के टुकड़े घर के फ्रिज में भर दिए
असम की एक महिला अपने पति से इस कदर खफा हुई कि उसके सिर पर खून सवार हो गया। रौंगटे खड़े करने वाली इस वारदात में हसबैंड के मर्डर के बाद शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखने की बात सामने आई है। जानिए क्राइम की पूरी कहानी

Assam Woman Husband की से इस हद तक नाराज हुई कि उसने मां-बेटी की हत्या करने का फैसला ले लिया। रौंगटे खड़ी करने वाली इस वारदात के बारे में क्रूरता की हदों को पार करने की बात सामने आई है। हत्या के बाद शव के टुकड़े घर के ही फ्रिज में छिपाए गए। असम पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।
शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाए
नृशंस हत्या की इस वारदात के बारे में एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मामला गुवाहाटी के नूनमती इलाके का है। असम निवासी वंदना कलिता और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर शरीर के अंगों को पड़ोसी राज्य मेघालय में फेंक दिया। महिला ने कथित तौर पर अपने पति और सास की हत्या कर दी, उनके शवों के टुकड़े कर दिए और उन्हें फ्रिज के अंदर रख दिया।

हत्या की आरोपी महिला के 'नाजायज संबंध'
इस खबर में कहा गया है कि हत्या की आरोपी महिला का शादी के बाद भी किसी और पुरुष से संबंध था। पुलिस के अनुसार, अपने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे की हत्या करने के तीन दिन बाद, वंदना कलिता और उसका प्रेमी शरीर के अंगों को गुवाहाटी से करीब 150 किलोमीटर दूर पड़ोसी मेघालय के चेरापूंजी ले गए।
पुलिस ने बरामद किए बॉडी पार्ट्स
वारदात को छिपाने के इरादे से दोनों मृतकों के अंगों को फेंक दिया गया, लेकिन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बॉडी पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वंदना कलिता असम से एक पुलिस दल के साथ मेघालय के चेरापूंजी में घटनास्थल पर पहुंची, जहां उसने और उसके प्रेमी ने सास और पति के शरीर के अंगों को फेंका था।"

अपराध के तरीके मिलते-जुलते
पुलिस के अनुसार, "शवों को टुकड़ों में काटने से पहले वंदना ने सास और पति की हत्या कर डाली। इसके बाद उन्होंने शरीर के अंगों को फ्रिज में रख दिया।" गौरतलब है कि क्राइम की कई कहानियों में अपराध के तरीके यानी Modus Operandi एक जैसी होती हैं। इस मामले को दिल्ली के श्रद्धा वॉकर और आफताब पूनावाला जैसा माना जा रहा है। हालांकि, उस मामले में लिव इन पार्टनर पर श्रद्धा की हत्या का आरोप है।

Recommended Video
मर्डर के बाद शव के टुकड़े करने का ट्रेंड
बता दें कि पिछले साल दिल्ली में श्रद्धा वॉकर के प्रेमी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या के बाद शरीर को काट कर फ्रिज में रख दिया था। बॉडी को ठिकराने लगाने के लिए उसने भी जंगलों का सहारा लिया। हत्या का ऐसे एक अन्य मामले में निक्की यादव की हत्या के बाद उसके साथी साहिल गहलोत ने शव के टुकड़े कर दिल्ली में रेस्तरां के एक फ्रिज के अंदर छिपा दिया था।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications