भूटान से ऑक्सीजन का आयात करेगी असम सरकार, स्वास्थ्य मंत्री ने लॉकडाउन लगाने से किया इनकार

गुवाहटी, अप्रैल 26। कोरोना संकट के बीच देश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। ऑक्सीजन की कमी राजधानी दिल्ली से लेकर पूर्वोत्तर राज्य असम में भी हो रही है। इस बीच असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि असम सरकार ने भूटान से ऑक्सीजन का आयात करने की व्यवस्था की है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भूटान में नया ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है, इसीलिए हमने वहां से ऑक्सीजन का आयात करने का फैसला लिया है।

Hemant Biswa

रेमडेसिविर का उत्पादन भी बढ़ाया जा रहा है

रविवार को मीडिया से बात करते हुए हेमंत बिस्वा ने बताया कि असम में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं होगी, क्योंकि दवा निर्माता कंपनी सन फार्मा से उसके पलासबाड़ी प्लांट में इसका उत्पादन बढ़ाकर 80 हजार शीशी प्रति सप्ताह करने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कहा कि असम में ऑक्सीजन की कमी वाली स्थिति भी पैदा नहीं होगी, क्योंकि हमने भूटान से ऑक्सीजन आयात करने का फैसला किया है, भूटान में ऑक्सीजन का नया प्लांट लगा है।

लॉकडाउन पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

सरमा ने आगे कहा कि असम में हालात अभी ठीक है और स्थिति हमारे कंट्रोल में है, इसलिए अभी लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की आवश्यकता तब पड़ती है, जब अस्पतालों में ऑक्सीजन, इंजेक्शन, दवा और किट की कमी होने लगे, तब हमें लॉकडाउन करके स्थिति को कंट्रोल करना होता है। उन्होंने कहा कि हम बहुत बड़े स्तर पर ऑक्सीजन का प्रबंध कर रहे हैं। इसके बाद तो अस्पतालों में मरीजों को ऑक्सीजन के लिए बिल्कुल परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+