Amit Shah BJP के जनाधार पर आश्वस्त, 300 प्लस सीट जीतने का दावा, असम में बांटे 45 हजार Job Letters
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम दौरे पर 2024 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, 2024 में बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने एक कार्यक्रम में 45 हजार जॉब लेटर भी बांटे।

Amit Shah BJP की राजनीतिक परफॉर्मेंस और जनाधार को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। असम दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापस लौटेगी।
गुवाहाटी में गृह मंत्री शाह ने कहा, "नरेंद्र मोदी अगले साल 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से पीएम बनेंगे।" उन्होंने असम में एक सरकारी कार्यक्रम में 45 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में शाह ने कहा, असम के युवाओं को राज्य के विकास का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने अपने चुनावी वादे पूरे किए...आज करीब 86000 युवाओं को नौकरी मिल रही है, सिर्फ 2 साल के अंदर वादा पूरा हुआ।"
संसद भवन की नई इमारत का उद्घाटन और कांग्रेस समेत 19-20 विपक्षी दलों के विरोध पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति महोदया को शामिल न करने का बहाना बना रही है।
उन्होंने कई तीखे सवाल भी किए। शाह ने पूछा कि झारखंड विधानसभा का भूमि पूजन हेमंत सोरेन ने किया। राज्यपाल को इन्वाइट नहीं किया गया। मणिपुर, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी राज्यपाल की गैरमौजूदगी में समारोह हुए।
शाह ने जनता से कहा, देश की जनता ने दो बार बहुमत से नरेंद्र मोदी को चुनकर प्रधानमंत्री बनाया है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के साथ देश की जनता का आशीर्वाद है। कांग्रेस के बहिष्कार से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नौ साल तक स्वीकार नहीं किया। संसद में भी उन्हें बोलने से रोकने का प्रयास हुआ। पीएम मोदी के कार्यक्रमों का विरोध कांग्रेस की आदतों में शुमार हो चुका है।
उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए जरूरी है कि नई संसद का निर्माण हो। इस भवन में नए भारत की रचना के लिए चिंतन, मनन और चर्चा कराई जाए। शाब ने आगाह किया कि कांग्रेस का आचरण भारत की 130 करोड़ जनता देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications