दिहाड़ी मजदूर ने 8 साल में जुटाए इतने सारे सिक्के, बोरी भरकर शोरूम ले गया, क्या खरीदा?
गुवाहाटी। असम का एक दिहाड़ी मजदूर, जिसने कई सालों तक सिक्के जुटाए, जब सिक्कों से बोरी भर गई तो वो अपने सपनों का स्कूटर खरीदने चल पड़ा। सिक्कों को लादकर वह एक शोरूम पहुंचा।उन सिक्कों के बदले उसने स्कूटर खरीदा। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।

दिहाड़ी मजदूर का बरसों पुराना सपना पूरा
आप देख सकते हैं कि, उक्त मजदूर अपनी बीवी के साथ है। उसका नाम उपेन रॉय है। उसने लगभग 8 साल तक 1,2,5 और 10 के सिक्के जुटाए। जब उसके पास काफी सारे सिक्के हो गए तो उन्हें बोरी में भरकर वह गुवाहाटी शहर के शोरूम पहुंचा। जहां उसने सफेद रंग की स्कूटी खरीदी।

आठ साल में जुटाए इतने सारे सिक्के
आमजन की जिंदगी से जुड़ी एक सच्ची प्रेरक कहानी है, जिसने अपने संग्रहित किए गए सिक्कों का उपयोग करके एक नई स्कूटी खरीदने के 10 साल पुराने सपने को साकार किया है। उसकी पत्नी का कहना है कि, उसने पिछले आठ वर्षों से गुल्लक में सिक्के जमा किए थे। वह गुवाहाटी के निकट बोरागांव इलाके के रहने वाले हैं।
यह दिहाड़ी मजदूर 2014 से 1, 2 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये के सिक्कों की बचत कर रहा था।

पत्नी के साथ आया था शोरूम
उपेन ने कहा, "मैंने 2014 से सिक्के एकत्र किए। अब आखिरकार, मेरा सपना पूरा हो गया है। 10 साल पहले, मैंने सोचा था कि मैं एक मोटरसाइकिल या स्कूटी खरीदूंगा। जब मेरा संग्रह 1.5 लाख रुपये हो गया, तो मैंने उन सिक्कों को बोरी में भरा और शोरूम आ गया। मुझे यह शानदार स्कूटी मिल गई अब मैं बहुत खुश हूं।,"

सिक्कों से वाहन खरीदने की खबरें हैं खास
इसी साल फरवरी में असम के बारपेटा जिले के एक युवक ने भी सिक्कों से भरे बैग से अपने लिए स्कूटर खरीदा था। दक्षिण भारत में एक युवक ने सिक्कों से ही बाइक भी खरीदी थी। उसके बारे में यहां पढ़िए।












Click it and Unblock the Notifications