सपनों की बाइक खरीदने को जुटाए 1-1 रुपये के इतने सिक्के, गिनने में लगे 10 घंटे- VIDEO

चेन्‍नई। एक युवक ने 1-1 रुपये के इतने सारे सिक्‍के जुटा लिए कि वो एक बेहतरीन बाइक खरीद सके। जब उसके पास बोरे-भर सिक्‍के हो गए तो वो एक वाहन में उन्‍हें लेकर बाइक के शोरूम पहुंचा। जहां उसने ड्रीम बाइक खरीद पर बात की। उसके बाद पेमेंट करने के लिए अपने बोरे-भर सिक्‍के सामने रख दिए और कहा गिन लीजिए...ये बाइक की पूरी रकम है..।

बोरे-भर सिक्‍के लेकर युवक पहुंचा शोरूम

बोरे-भर सिक्‍के लेकर युवक पहुंचा शोरूम

सिक्कों से भरे बोरे देखकर बाइक के शोरूम में मौजूद लोग चकित रह गए। उसके बाद सब सिक्‍कों को गिनने लगे। 10 लोगों ने मिलकर उसके सिक्के गिने। उन्‍होंने देखा कि, सभी सिक्‍के 1-1 रुपये के थे। और, युवक ने अपनी ड्रीम बाइक खरीदने के लिए उन्‍हें कई साल तक एकत्रित किया था।

इतने सारे सिक्‍के देखकर लोग दंग रह गए

इतने सारे सिक्‍के देखकर लोग दंग रह गए

यह वाक्‍या दक्षिण भारतीय राज्‍य तमिलनाडु का है। जहां सलेम के एक युवक को अपने सपनों की बाइक खरीदनी थी। उसका नाम वी बूपति है। वह एक यूट्यूबर है। वह सलेम शहर के अम्मापेट में गांधी मैदान का निवासी है। उसका कहना है कि, वह अपने सपनों की बाइक इस तरीके से खरीदना चाहता था कि लोग उसे याद करते रहें। इसके लिए उसने एक रुपये के सिक्कों को इतनी बड़ी संख्‍या में जुटाया कि देखने वाले दांतों तले उंगली दबा लें।

बाइक खरीदने के लिए जुटाए इतने सिक्‍के

बाइक खरीदने के लिए जुटाए इतने सिक्‍के

जब उसने बोरे भर सिक्‍के जुटा लिए, तो शहर के एक बजाज शोरूम मालिक से उसकी बात हुई। उसने उन्‍हें बताया कि, वह सिक्‍कों से बाइक खरीदना चाहता है.. और सिक्‍के इतने हैं कि गिनती में कम नहीं होंगे। लिहाजा, शोरूम मालिक ने भी एक रुपये के सिक्कों के बदले में उसे एक डोमिनार 400 सीसी बाइक बेचने पर सहमति दे दी। उसके बाद बूपति और उसके दोस्त एक मिनी वैन में बोरे में भरे सिक्कों को शोरूम में लेकर आए।

10 लोगों ने गिने, घंटों लगे

10 लोगों ने गिने, घंटों लगे

बूपति जब शोरूम पहुंचा तो वहां सिक्‍के गिने गए। वो कुल 2.6 लाख रुपये बैठे। जिन्‍हें गिनने में 10 घंटे से ज्यादा लगेंगे। उसके बाद वह खुशी-खुशी बाइक पर सवार होकर लौटा। वहीं, उसने वीडियो में पूरा वाक्‍या शेयर किया।

  • बूपति, उसके चार दोस्तों और शोरूम के पांच कर्मचारियों ने सिक्कों की गिनती की।
सभी सिक्‍के 1-1 रुपए के

सभी सिक्‍के 1-1 रुपए के

वीडियो में देखा जा सकता है कि उसने कैसे 1-1 रुपए के सिक्‍कों से बाइक खरीदी। उसने बताया कि, वह बीसीए स्नातक कर चुका है, और अब एक निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+