चौथी बार लोकसभा के मैदान में गुरुराम के पाव भाजी वाले कुशेशर, दिन में करते हैं प्रचार रात में लगाते हैं रेहड़ी

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पाव भाजी बेचने वाले कुशेशर भगत सैनी मैदान में हैं। गुरुग्राम से निर्दलीय प्रत्यासी सैनी इस बार भी पुरे जोश और आत्मविश्वास के साथ चुनावी रण उतरे हैं। सालों से पाव भाजी बेच रहे कुशेशर दिन भर चुनाव प्रचार करने के बाद रात में अपनी रेहड़ी लगाते हैं।

सैनी छट्ठी बार अपनी किस्मत आजमाने चुनाव मैदान में हैं। इस से पहले वो दो बार विधानसभा और तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने गुरुग्राम लोकसभा सीट से चौथी बार लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है।

Keshesher Bhagat Saini

राष्ट्रपति पद के लिए आवेदन करने की थी तैयारी

सालों से सेक्टर-15 में पाव भाजी का ठेला लगाने वाले कुशेशर भगत सैनी ने राष्ट्रपति पद के लिए आवेदन देने की भी तैयारी की थी। राष्ट्रपति पद चुनाव के लिए बिना किसी सांसद की संस्तुति के बिना आवेदन नहीं किया जा सकता है इस वजह से वो आवेदन नहीं कर पाए।

जब तक बदलाव नहीं आता, लड़ते रहेंगे चुनाव!

कुशेशर भगत सैनी सालों से चुनाव में अपना भाग्य आजमाते आ रहे हैं। सफलता ना मिलने के बावजूद भी वो अगली बार भी नए जोश और आत्मविश्वास के साथ चुनाव मैदान में उतरते हैं। उनका कहना है कि वो हर बार चुनाव लड़ेंगे। सैनी कहते हैं, "बहुत से मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर कोई भी सरकार, कोई भी सांसद ध्यान नहीं देते। जनता त्रस्त रहती है, लेकिन सत्ता मदमस्त रहती है।" सैनी को देश में ऐसी व्यवस्था मंजूर नहीं है इसलिए वो हर बार चुनाव लड़ेंगे।

दिन में प्रचार, रात में रोजगार

सैनी दिन भर घूम-घूम कर अपने लिए वोट की अपील करते हैं। घर-घर, गली-गली, कॉलोनी-कॉलोनी, गांव-गांव तक जाकर अपने लिए चुनाव प्रचार करने के बाद वो हर रोज शाम में सेक्टर 15 में अपने पाव भाजी की रेहड़ी लगा लेते हैं। अपने ठेले पर भी उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह का पोस्टर-बैनर लगाया हुआ है। सभी से वो अपने चुनाव चिन्ह 'वीणा' पर वोट करने की अपील करते हैं।

28 सालों से गुरुग्राम में बेच रहे हैं पाव भाजी

कुशेशर भगत सैनी साल 1996 से गुरुग्राम में पाव भाजी की रेहड़ी लगा रहे हैं। राजनीति के अलावा उन्हें एक्टिंग का भी काफी शौक है। सालों पहले अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वो बिहार से मुंबई गए थे। फिल्मों में किस्मत आजमाने के कई प्रयास के बाद जब सफलता नहीं मिली तब उन्होंने पाव भाजी बनानी सीखी। जिसके बाद 28 सालों से वो गुरुग्राम में पाव भाजी बना रहे हैं।

बता दें, गुरुग्राम लोकसभा सीट पर छट्ठे चरण में यानी की 25 मई को मतदान होना है। इस दौरान 7 राज्यों के 57 क्षेत्रों में वोटिंग की जाएगी। मतगणना 4 जून को होनी है, उसी दिन चुनाव का परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+