Gurugram News: तालाब की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन महिला श्रमिकों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल, VIDEO
Gurugram News: गुरुग्राम में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह हादसा गुरुग्राम के पटौदी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ है। तालाब की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से महिलाओं की मौत हुई है।
पटौदी थाना क्षेत्र के एक गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम (मनरेगा) के तहत तालाब की खुदाई का काम चल रहा था। इसमें कई महिला श्रमिक भी काम कर रही थीं। काम करते-करते थकने के बाद तालाब के टीले के नीचे महिलाएं आराम करने लगीं।

इस दौरान मिट्टी धंसने से 8 महिला श्रमिक इसकी चपेट में आ गईं। सभी महिलाएं इसमें फंस गई। जिनमें से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#WATCH | Digging work of a pond under Mahatma Gandhi National Rural Employment Act (MNREGA) was going on in a village under Pataudi PS limits. 8 women workers who were taking rest under the mound of the pond were trapped after it caved in. Three of them have died while four… pic.twitter.com/WXT6FdJRI2
— ANI (@ANI) June 13, 2023
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने कहा कि मिट्टी के छांव में महिलाएं आराम कर रही थीं। तभी मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। बचाव अभियान चलाकर महिलाओं को निकाला गया। जिसमें से 4 महिलाएं घायल हैं। वहीं तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
Recommended Video
चह भी पढ़ें- गुरुग्राम मेट्रो रेल विस्तार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की मंजूरी, लाखों नए रोजगार होंगे सृजित












Click it and Unblock the Notifications