गुरुग्राम मेट्रो रेल विस्तार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की मंजूरी, लाखों नए रोजगार होंगे सृजित
गुरुग्राम मेट्रो रेल विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्रीमंडल ने 5500 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। केंद्र का इस पर कहना है कि इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

गुरुग्राम में मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5500 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी। इससे 7.5 लाख यात्रियों के साथ गुरुग्राम में लाखों नए रोजगार सृजित होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को करीब 5,500 करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम में मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार को मंजूरी दे दी। वहीं, इस मेट्रो विस्तार को लेकर केंद्र का कहना है कि नई लाइनों में 7.5 लाख की दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा। गुरुग्राम में लाखों नए रोजगार सृजित होंगे।
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि मेट्रो लाइन के इस विस्तार से 2030-31 तक 17 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। आर्थिक मामलों की मंत्री मंडलीय समिति ने दिल्ली एनसीटी में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें गुरुग्राम में सिटी सेंटर को साइबर सिटी से जोड़ने वाली 28.5 किमी लाइन और द्वारका एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए 5,453 करोड़ रुपये की लागत
पीयूष गोयल ने बताया कि नई लाइनों में 7.5 लाख की अनुमानित दैनिक सवारियां होंगी और आईटी क्षेत्र के साथ-साथ भारतीय और विदेशी निवेशकों के लिए इसे और अधिक आकर्षक बनाकर गुरुग्राम में लाखों नए रोजगार सृजित होंगे। साल 2019 में गुरुग्राम में 6.25 लाख कर्मचारी होने का अनुमान था, जो 2030-31 तक 17 लाख तक बढ़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications