VIDEO: गुरुग्राम में भारी वर्षा, जगह-जगह जलभराव, हाईवे ऐसे दिख रहे जैसे बह रहा हो नाला
गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर में कल से मानसूनी बारिश हो रही है। आज तड़के ठंडी-ठंडी हवा चलने के साथ ही बूंदे टपकने लगीं। उसके बाद 9 बजे तक तेज वर्षा हुई। कुछ क्षेत्रों में अभी भी बारिश हो रही है। तेज़ बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी का जलभराव हुआ। कहीं-कहीं शहर ऐसा नजर आ रहा जैसे, नाले बह रहे हों। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अभी और बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की ओर से कहा गया कि, दिल्ली के आस-पास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे।

गुरुग्राम में सेक्टर 27-28 में जलभराव हुआ है। गुरुग्राम पुलिस की ओर कहा गया कि, दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में तेज़ बारिश के बाद जलभराव हुआ है। अभी ब्रिस्टल चौक पर जलभराव की सूचना मिली है। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए हमारे यातायात अधिकारी वहां मौज़ूद हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। वीडियो गुरुग्राम क्षेत्र से है।

दिल्ली से कुछ किलोमीटर दूर गुरुग्राम के कई हिस्सों में तेज़ बारिश के बाद ऐसे जलभराव हुआ। तस्वीर गुरुग्राम के इफको चौक की है।













Click it and Unblock the Notifications