ED की गुरुग्राम में रेड: इस मॉल के मालिक को 200 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में किया गिरफ्तार
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा-मार कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने यहां एंबिएंस मॉल के मालिक राज सिंह गहलोत के खिलाफ जांच करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, राजसिंह के खिलाफ 200 करोड़ रुपए के बैंक ऋण धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। आरोप हैं कि राज सिंह ने रिहायशी जमीन पर मॉल का निर्माण कराया है।
Recommended Video
बहरहाल, आज ही राज को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे रिमांड पर लिया जा सकता है। पता चला है कि, अब से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एंबिएंस ग्रुप के 7 ठिकानों पर छापे मारे थे। बैंक फर्जीवाड़ा मामले में ईडी ने बीते शुक्रवार को राज सिंह गहलोत के आवासीय परिसर सहित दिल्ली में 7 जगह छापेमारी की थी। इन जगहों में अमन हॉस्पिटैलिटी व एंबिएंस ग्रुप की अन्य कंपनियों के कार्यालय परिसर व अन्य अधिकारियों के ठिकाने शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, गहलोत, उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों के परिसरों के अलावा अमन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड व एंबिएंस ग्रुप की अन्य कंपनियों के कार्यालय परिसरों की तलाशी ली गई थी।

ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों राज सिंह गहलोत के आवास की तलाशी के दौरान 16 लाख रुपये नकद और लगभग 24 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्राएं बरामद की गईं थीं। इतना ही नहीं, ईडी की टीम ने तलाशी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज व डिजिटल सबूत भी बरामद किए थे।












Click it and Unblock the Notifications