गुड़गांव: लड़की को अगवा कर शराब पिलकार सामूहिक बलात्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़गांव के सुशांत लोक इलाके में कुछ लोगों ने कार में एक लड़की को अगवा कर लिया। आरोपियों ने लड़की को जबरदस्ती शराब पिलाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे मारापीटा और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गये। पुलिस ने मुकमदा दर्ज कर लिया है।
हालांकि आरोपियों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले भी गुड़गांव के पंचगांव इलाके में एक 22 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया था। ये लड़की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी और उसी के एक सहकर्मी ने ऑफिस की पार्टी के दौरान उसका रेप किया था।












Click it and Unblock the Notifications