जेल में बंद नेता की खोल दी थी पोल, जानिए कौन हैं उप चुनाव में BJP को धूल चटाने वाले सुनील जाखड़

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी को पंजाब में हुए गुरदासपुर लोकसभा उप चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। गुरदासपुर की सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने एक लाख 93 हजार वोटों से जीत दर्ज की। विवादों से दूर रहने वाले सुनील जाखड़ से एक विवाद भी जुड़ा, उन्होंने इसी साल पंजाब के चुनाव आयुक्त से शिरोमणी अकाली दल के नेताओं के खिलाफ शिकायत की थी। उनकी शिकायत थी कि अकाली दल के नेता शिवलाल दोहा और उनके भतीजे ने जेल के अंदर से सात अलग-अलग मोबाइलों का इस्तेमाल किया है। आज हम आपके लिए लाए हैं सुनिल जाखड़ के बारे में कुछ खास जानकारी-

Gurdaspur By-Election:know Who is Sunil Jakhar

कांग्रेसी नेता बलराम जाखड़ के बेटे हैं सुनील जाखड़

कांग्रेसी नेता बलराम जाखड़ के बेटे हैं सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ कांग्रेसी नेता बलराम जाखड़ के बेटे हैं। बलराम जाखड़ लोकसभा स्पीकर और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रह चुके थे। पिछले साल ही 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। सुनील जाखड़ ने साल 1977 में हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था।

2012 से 2017 के बीच पंजाब में विपक्ष नेता भी रह चुके हैं सुनील जाखड़

2012 से 2017 के बीच पंजाब में विपक्ष नेता भी रह चुके हैं सुनील जाखड़

वह 2002 से पंजाब की अबोहार सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। जाखड़ 2012 से लेकर 2017 तक पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष की भूमिका में भी रहे। सुनील जाखड़ साल 2012 से 2017 के बीच पंजाब में विपक्ष नेता भी रह चुके हैं। सुनील जाखड़ के बड़े भाई भी कांग्रेसी नेता है वो भी मंत्री रह चुके हैं। सुनील के पिता के बारे में कहा जाता है कि वो चार भाषाओं के विद्वान थे।

पंचकोसी गांव में हुआ था जन्म

पंचकोसी गांव में हुआ था जन्म

सुनील का जन्म 9 फरवरी 1954 को पंजाब के फजिलका जिले के पंचकोसी गांव में हुआ था। बता दें सुनील जाखड़ ने इसी सीट से साल 2007 में चुनाव लड़ा था। सुनील पहली बार साल 2002 में पंजाब के अबोहर क्षेत्र से विधानसभा सदस्य चुने गए थे। सुनील जाखड़ 2002 से पंजाब की अबोहार सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू बोले

नवजोत सिंह सिद्धू बोले

गुरुदास पुर सीट से जीतने के बाद सुनील जाखड़ ने मोदी सरकार को सीधे निशाने पर लिया और कहा कि ये मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जीत है। वहीं जीत के बाद कांग्रेस नेता और पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि यह जीत हमारे भावी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लाल फीते में लिपटा खूबसूरत दिवाली तोहफा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+