अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जिम्बाब्वे की महिला गिरफ्तार, बैग में छिपा रखी थी 43 करोड़ की ड्रग्स

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: एयरपोर्ट पर तमाम तरह की हाईटेक मशीने लगी हैं, लेकिन ड्रग तस्कर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 6 किलो हेरोइन बरामद हुई। बाजार में इसकी कीमत 43 करोड़ रुपये से ज्यादा है। महिला इस ड्रग्स को कहां सप्लाई करने वाली थी, इसकी पड़ताल की जा रही है।

gujarat

जानकारी के मुताबिक जिम्बाब्वे की एक महिला यात्री को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर रोका गया था। तलाशी लेने पर उसके हैंडबैक की चेसिस से ड्रग्स बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक उनको एक खूफिया सूचना मिली थी कि जिम्बाब्वे की एक महिला अहमदाबाद ड्रग्स लेकर आ रही है, जब उन्होंने उसकी तलाशी ली तो 42 करोड़ की हेरोइन बरामद हुई। बाद में पता चला कि वो अबू धाबी से आई है।

वहीं गुजरात में ड्रग्स तस्करी बढ़ती जा रही है। पिछले दो महीनों में ही अहमदाबाद एयरपोर्ट से 150 करोड़ की हेरोइन जब्त की गई है। इस अवधि में 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं, लेकिन तस्कर अब तस्करी के लिए नए-नए जुगाड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जयपुर एयरपोर्ट हुई थी बड़ी कार्रवाई
DRI ने फरवरी में इसी तरह जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई की थी। उस दौरान एक विदेशी महिला अपने गुप्तांगों में ड्रग्स छिपाकर ले जा रही थी। बाद में तलाशी लेने पर उसकी पोल खुल गई। आरोपी महिला युगांडा की रहने वाली थी। उस दौरान पकड़े गई ड्रग्स की कीमत करोड़ों में थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+