यहां बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, पहला Zoo जहां दिख सकेंगी सभी Big Cats
जामनगर। गुजरात के जामनगर जिले में दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बन रहा है। राज्य के अंदर यह पहला प्राइवेट जू होगा, जहां बाघ-अफ्रीकी चीते, पिग्मी हिप्पो, ओरंगुटन, बंगाल टाइगर, गोरिल्ला, ज़ेबरा, अफ्रीकी हाथी, कोमोडो ड्रैगन और जिराफ़ जैसे सभी जानवर होंगे। यहां नाईट सफ़ारी का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। इसमें सैकड़ों एकड़ भूमि पर अलग-अलग सेक्शन होंगे। जिसमें फ्रॉग हाउस, ड्रैगन लैण्ड, मार्शेस ऑफ वेस्ट कोस्ट, इंडियन डेजर्ट एंड एक्जोटिक आईलैण्ड, लैंड ऑफ रोडेन्ट, इनेसेक्टेरियम, एक्वेटिक किंगडम शामिल हैं।

ग्रीन जूलोजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन किंगडम
यह चिड़ियाघर जामनगर के मोटो खावड़ी क्षेत्र में 280 एकड़ में बन रहा है। यह प्रोजेक्ट रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक और एशिया व भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का है, जिसे "ग्रीन्स जूलॉजिकल-रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन किंगडम" नाम दिया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से इस बारे में बताया गया कि, उनका प्रोजेक्ट दो साल में पूरा हो जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर साझा किए गए जू के प्लान-लेआउट में 'फॉरेस्ट ऑफ इंडिया', 'फ्रॉग हाउस', 'इंसेक्ट लाइफ', 'एक्सोटिक आइलैंड', 'वाइल्ड ट्रेल ऑफ गुजरात' और 'एक्वेटिक किंगडम' भी दर्शाए गए हैं। ये सब इस जू में होंगे।

अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे का है प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट को मुकेश अंबानी के बेटे अनंत देख रहे हैं। पिछले साल इसे फरवरी के महीने में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने मंजूरी दी थी। राज्य सरकार का मानना है कि, प्रोजेक्ट भले ही प्राइवेट हो, लेकिन इसकी वजह से दुनियाभर के पर्यटकों का ध्यान गुजरात पर आएगा। और, गुजरात टूरिज्म को बड़ा फायदा होगा। इस जू में अफ्रीकी चीता, जिराफ, जेब्रा, ऑस्ट्रिच जैसे दुनियाभर के बहुत से वन्य-प्राणी होंगे। यहां पर अफ्रीकी शेर, चीता, जगुआर, लोमड़ी, एशियाई शेर, पिग्मी हिप्पो, ओरंगुटन, बंगाल टाइगर, गोरिल्ला, ज़ेबरा, जिराफ़, अफ्रीकी हाथी, कोमोडो ड्रैगन देखे जा सकेंगे।
दुनिया के सबसे बड़े इस चिड़ियाघर में तरह-तरह की चिड़िया देखी जा सकेंगी। यह ऐसा चिड़ियाघर होगा, जहां शेर, तेंदुए, बाघ और चीता चारों तरह के प्रमुख शिकारी जानवर होंगे।
Recommended Video

भोपाल से पहुंचाए जाएंगे बाघ
बताया गया है कि, गुजरात के जामनगर में बनने जा रहे दुनिया के सबसे बड़े चिड़ियाघर के लिए भोपाल के वन विहार से 2 बाघ और 4 तेंदुए पहुंचाए जाएंगे। इस बारे में ग्रीन्स फाउंडेशन ने वन विभाग को पत्र लिखा है, जिसमें यह कहा गया कि वन्यजीव देने से उनका आर्थिक बोझ कम होगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के रेस्क्यू सेंटर्स में बहुत से जानवरों को रखने की जगह नहीं है। लिहाजा अफसरों ने पहली बार किसी प्राइवेट सेक्टर के चिड़ियाघर को अपने वन्यजीव देने पर सहमति दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications