बरसात से तर-बतर गुजरात: आज यहां हुई मूसलाधार वर्षा, गांवों का सड़क-संपर्क टूटा VIDEO
बारडोली। मानसूनी बारिश ने गुजरात में एक बार फिर ऐसे हालत बना दिए हैं, जिससे लोग मुसीबत में हैं। लगातार बारिश से कई जिलों में निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पनप गई है। चहुंओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कें पानी में डूबी हुई हैं, जिससे यातायात बाधित है। कई गांवों का सड़क-संपर्क भी टूट गया है। कुछ स्थानों पर आज भी बादल जमकर बरसे। ऐसी बारिश से सूबे में नदी-तालाब और निचले इलाके पानी से लबालाब हो गए हैं।

सूरत: सभी तालुका में जोरदार बारिश
न्यूज एजेंसी ने सूरत जिले में हुई भारी बारिश के विजुअल जारी किए। बताया कि, कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए हैं। कहीं-कहीं कमर तक पानी भरा है। कल यानी कि 15 अगस्त को सूरत जिले की सभी तहसीलों में भारी बारिश हुई। इस मर्तबा पलसाना में 9 इंच, बारडोली में 7 इंच पानी बरसा।

मौसम विभाग ने कर दी थी भविष्यवाणी
इनके अलावा और स्थानों पर भी मूसलाधार बारिश हुई। बाढ़ नियंत्रण के प्रवक्ता के अनुसार, मौसम विभाग ने पहले ही इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी कर दी थी, जो सच साबित हुई।

पलसाना में 9 इंच, बारडोली में 7 इंच पानी बरसा
सूरत जिले के सभी तालुकों में भारी बारिश हुई है। यह बारिश 15 अगस्त की सुबह से शुरू हुई थी और दिन-रात एक समान होती रही, अब हर तरफ जल-जमाव नजर आ रहा है। बाढ़ नियंत्रण के प्रवक्ता ने कहा कि, 24 घंटे में पलसाना में 9 इंच, बारडोली में महुवा में 7 इंच और मांडवी में 5.5 इंच, पूरे जिले में कुल 1021 मिमी और औसतन 4 इंच बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते कई गांव बिना संपर्क के हो गए हैं। जिले के बारडोली, पलसाना, महुवा और मांडवी के निचले गांवों में सड़कें बंद होने से लोग जहां-तहां फंस रहे हैं।

बारिश के आंकडे इंच में
- पलसाना में 9.0
- बारडोली 7.0
- महुवा 5.5
- मांडवी में 5.5
- उमरपाड़ा 4.0
- चौर्यासी 3.5
- मांगरोल 2.0
- कामरेज 1.5
- ओलपाड 1.0
- सूरत शहर- 3.0 इंच बारिश












Click it and Unblock the Notifications