कुत्ते का पीछा करते-करते बाजार में घुस आई शेरनी, पान वाले ने बनाया वीडियो, हो गया वायरल

अमरेली। गुजरात में अमरेली जिला स्थित कोवाया गांव के बाजार में एक शेरनी घुस आई। दुकान चला रहे एक पान की गुमटी वाले ने वह देखी। पान की गुमटी वाले ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। उसके बाद उसने बताया कि, शेरनी एक कुत्ते का पीछा करते हुए गांव पहुंची। हालांकि, उस वक्त बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद हो गई थीं और जाड़े की वजह से लोग घरों के अंदर थे। ऐसे में जब पान वाले ने शेरनी को करीब से निकलते देखा तो मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया।

Recommended Video

    कुत्ते का पीछा करते-करते बाजार में घुस आई शेरनी, पान वाले ने बनाया वीडियो, हो गया वायरल

    बाजार में घुस आई शेरनी

    बाजार में घुस आई शेरनी

    यह वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल गया। संवाददाता के अनुसार, पान वाले ने कहा कि शेरनी के आगे कुत्ता दुम दबाकर भागता दिखाई दिया था। तब कुछ समझ नहीं पाया, लेकिन इसके बाद जब शेरनी दिखी तो मैं भी डर गया। मैंने फिर चुपचाप रहकर उसका वीडियो बना लिया। शेरनी कुछ ही सेकंड रुकी और फिर यहां से रवाना हो गई।'

    अमरेली की घटना

    अमरेली की घटना

    शेरनी का वीडियो बनाने वाले ने यह भी बताया कि, इससे पहले शनिवार की रात रामपर गांव में भी एक शेर का कुनबा आ पहुंचा था। वह घटना राजुला तहसील के ही रामपर गांव की है। शेरों के इस तरह गांव-कस्बों में आने से लोग डरते हैं।

    ऐसे ही चले आते हैं शेर

    ऐसे ही चले आते हैं शेर

    लोग वन-विभाग से मांग कर रहे हैं कि विभाग के कर्मचारी शेर-तेंदुओं को गांव में घुसने से रोकें। क्योंकि, ये जंगली जानवर आबाद क्षेत्रों में पालतू पशुओं का शिकार करने चले आते हैं। ऐसे में किसी इंसान से उनका सामना हो जाता है तो हमला कर देते हैं। मसलन, एक शेरनी जब कोवाया में दिखाई दी तो पान गुमटी वाला समझ गया कि शेरनी कुत्ते का पीछा करते-करते बाजार तक आई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+