Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: गांव में घुसे शेर का हमला, एक गाय नोंच डाली, फिर गायों के झुंड ने किया पलटवार तो भागा

अमरेली। गांव के चौबारे में बैठी गायों पर एक शेर ने आकर हमला कर दिया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। शेर ने एक बछिया झपट ली और उसकी गर्दन में नुकीले दांत गड़ा दिए। बछिया तड़पने लगी। उसके रंभाने पर बाकी गाएं एकत्रित हुईं और शेर की ओर चलीं। एक साथ कई गायों के आने पर शेर दुम दबाकर चलता बना। हालांकि, बछिया बच नहीं पाई। चूंक‍ि वहां से बाकी गायों का झुंड हट गया था और वो शेर फिर से वहां आया। उसने बछिया को मारकर खाया।

Recommended Video

    VIDEO: गांव में घुसे शेर का हमला, एक गाय नोंच डाली, फिर गायों के झुंड ने किया पलटवार तो भागा
    अमरेली के गांव की घटना

    अमरेली के गांव की घटना

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना गुजरात के अमरेली ज़िले के एक गांव की है। जहां एक सीसीटीवी कैमरा लगा था। उस सीसीटीवी में शेर के हमले की पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि गायों पर क्‍या बीती। बता दें कि, गुजरात में अमरेली वही जिला है, जहां के जंगलों में बड़ी तादाद में शेर रहते हैं। वे शेर खाने की तलाश में रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं। यहां के गांव भी जंगलों के पास बसे हैं। ऐसे में जंगली जानवरों के हमले होते रहते हैं।

    रात में अक्‍सर आते हैं यहां शेर-तेंदुए

    रात में अक्‍सर आते हैं यहां शेर-तेंदुए

    गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि, ज्‍यादातर मांसाहारी पशु रात के समय आते हैं और वे पालतु पशुओं का शिकार करते हैं। शेर, तेंदुए और गीदड़ यहां भेड़-बकरी, गाय-भैंस को नोंच खाते हैं। कई दफा तो उन्‍होंने इंसानों को भी कुतर खाया है। हाल ही में एक शेर जब गांव में घुसा और उस पर लोगों की नजर पड़ी तो चीख-चिल्‍लाहट मच गई। हालांकि, किसी की उसे भगाने की हिम्‍मत नहीं हुई। चौबारे में तब गायों का झुंड बैठा हुआ था और शेर ने उन पर ही हमला किया।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वाक्‍या

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वाक्‍या

    शेर के हमले में एक गाय की मौत हो गई। हालांकि, वीडियो में यह भी दिख रहा है कि गायों के झुंड ने पलटवार किया तो शेर भाग गया था। बताया जा रहा है कि, घटनास्‍थल से गायों का झुंड हटने के बाद शेर फिर से आया। उसने मौत से जूझ रही एक छोटी गाय को खा लिया। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में क़ैद हो गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+