गुजरात की 100 से ज्यादा तहसीलों में बारिश, बांध भरे, नदियां तनीं, वडोदरा में पानी ही पानी- VIDEO

वडोदरा। मानसून के अंतिम चरण में गुजरात की 100 से ज्यादा तहसीलों में कई दिनों से बारिश हो रही है। यहां वडोदरा शहर एवं आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। सड़कें ऐसी दिख रही हैं..जैसे नाला बह रहा हो। बांधों, तालाबों व नदियों का जलस्तर बढ़ा है। जलस्त्रोतों में पानी की आवक बढ़ने के कारण ज्यादातर किसान खुश हैं। वडोदरा में हुए जलभराव का वीडियो भी सामने आया है, आप देख सकते हैं कि गांव के बच्चे बारिश के पानी में कैसे उछल-कूद रहे हैं। पूरा कस्बा पानी से घिरा हुआ है और सड़कें डूबी हुई हैं।

Recommended Video

    गुजरात की 100 से ज्यादा तहसीलों में बारिश, बांध भरे, नदियां तनीं, वडोदरा में पानी ही पानी- VIDEO
    hevry rains in Vadodara

    न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के पंचमहाल जिले के हालोल क्षेत्र में 3 इंच बारिश हुई। इसी तरह कुछ जिलों में 4-5 इंच पानी भी बरसा। बारिश का पानी पावागढ़ की सीढ़ियों से होकर ऐसे बह रहा था, जैसे झरना हो। यह पानी बहकर वडोदरा की विश्वामित्री नदी में पहुंचा। विश्वामित्री नदी वडोदरा शहर के बीच से निकल रही है और विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से वडोदरा के निचले इलाके बाढ़ जैसे खतरे से जूझ रहे हैं। बुधवार सवेरे नदी का जलस्तर बढक़र करीब साढ़े 15 फीट हो गया। एक बुजुर्ग ने बताया कि, नदी का जलस्तर बुधवार को लगातार बढ़ता रहा।

    hevry rains in Vadodara

    शहर व आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को अच्छी बारिश के चलते आजवा बांध का जलस्तर भी बुधवार को बढ़कर 209.10 फीट हो गया। अब इससे पानी सप्लाई की टेंशन नहीं रह गई।

    news

    रास्त पानी में डूबे, निचले इलाके जलमग्न
    बीते रोज की सुबह तक वडोदरा जिले में कई फीट पानी भर चुका था। 24 घंटों तक हुई लगातार बारिश के चलते वाघोडिया तहसील में जलभराव हो गया। यहां 3 इंच, सावली में डेढ़ इंच, डभोई और डेसर में 1-1 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। वडोदरा-वाघोडिया मार्ग पर स्थित एक निजी स्कूल के मार्ग पर बारिश का पानी जमा होने के कारण यातायात बाधित हो गया। वाहन चालक बूंदों से बचने की राह खोजने लगे। बताया जा रहा है कि, वाघोडिया तहसील के पीपलिया गांव का तालाब भरने से पानी राठोडिया वास और अन्य इलाकों तक पहुंच गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+