VIDEO: गुजरात के 25 विधायक कांग्रेस ने राजस्थान के रिसॉर्ट में छिपाए, BJP ने दर्ज करवाया केस

गांधीनगर/सिरोही। गुजरात में 4 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने विधायकों को छुपाने में लगी है। एक के बाद एक इस विपक्षी दल के 3 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। मार्च से अब तक 8 विधायकों ने पार्टी से नाता तोड़ लिया। यह ​स्थिति पनपने पर कांग्रेस में खलबली मच गई है। भाजपा पर अपने विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए कांग्रेस राज्यसभा चुनाव के लिए संख्याबल बचाए रखने में जुटी हुई है। इसीलिए, कांग्रेस वोटिंग से पहले अपने विधायकों को विभिन्न जगहों पर छुपा रही है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने 20 से अधिक विधायकों को गुजरात की सीमा से लगे राजस्थान के सिरोही जिले में आबू रोड के पास के इलाके में छिपाया है।

Recommended Video

    VIDEO: गुजरात के 25 विधायक कांग्रेस ने राजस्थान के रिसॉर्ट में छिपाए, BJP ने दर्ज करवाया केस
    कांग्रेस ने 25 विधायकों को राजस्थान में छिपाया

    कांग्रेस ने 25 विधायकों को राजस्थान में छिपाया

    भाजपाई नेताओं के मुताबिक, कांग्रेस ने अपने विधायकों को जांबुड़ी स्थित वाइल्ड विंस रिसॉर्ट में नजरबंद किया है। विधायकों की संख्या करीब 25 बताई जा रही है। जिससे यह इलाका इस समय राजनीति का हॉटस्पॉट बन गया है। रविवार की देर शाम कांग्रेस से खफा भाजपा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में इस संबंध में पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवा दी। यह शिकायत कांग्रेस विधायकों एवं संचालक के खिलाफ दर्ज करवाई गई।

    भाजपा ने रिसॉर्ट संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

    भाजपा ने रिसॉर्ट संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

    जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि 'इस वक्त कोरोना महामारी फैली हुई है, जिसे लेकर हम सब सतर्क हैं। राजस्थान की होटलें भी बंद हैं। इसके बावजूद भी कांग्रेस ने गुजरात के विधायकों को यहां रिसॉर्ट में नजरबंद किया है। उनकी सरकारी मेहमानवाजी हो रही है। इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया है। हमने उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।' इस दौरान भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांभरिया, धर्मेंद्र पुरोहित, मनीष मोरवाल समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।

    पहले इन्हें जयपुर ले जाने वाली थी कांग्रेस

    पहले इन्हें जयपुर ले जाने वाली थी कांग्रेस

    सिरोही से पहले 23 विधायकों को को जयपुर ले जाने की अटकलें थीं। मगर, बाद में जब भाजपा की ओर से केस दर्ज कराया गया तो स्पष्ट हो गया कि, कांग्रेस ने अपने विधायकों को राजस्थान-गुजरात सीमा पर स्थित सिरोही जिले के आबूरोड के एक रिसोर्ट में ही रखा है।
    सिरोही में कांग्रेस विधायकों को छुपाने से पहले सौराष्ट्र जोन के भी सभी विधायकों को कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु के रिसॉर्ट में जुटाया था। जबकि, शेष विधायकों को कुछ और अलग जोन के लिए रवाना कर दिया था।

    गुजरात में भी दर्ज हुआ कांग्रेसियों पर केस

    गुजरात में भी दर्ज हुआ कांग्रेसियों पर केस

    वहीं, खबर यह भी है कि, राजकोट में भी नील्स सिटी रिसॉर्ट के मालिक पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु और रिसोर्ट मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। इंद्रनील ने कहा है कि, हमने किसी नियमों का उल्लंघन नही किया है। सरकार हमें डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम नहीं डरेंगे और सभी विधायक यहीं रहेंगे। वहीं, डीसीपी ने बताया कि, इस मामले में गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है, पर कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।

    19 जून को होंगे राज्यसभा के चुनाव

    19 जून को होंगे राज्यसभा के चुनाव

    गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव 19 जून को होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का खतरा सता रहा है। इससे पहले फरवरी-मार्च में भी कांग्रेस ने अपने विधायकों को विभिन्न​जगहों पर छुपाया था। कांग्रेस को डर सताता है कि, भाजपा उसके विधायकों को पैसे के दम पर अपनी साइड कर लेती है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस के 77 विधायक थे, जो बाद में घटते घटते 70 से भी कम रह गए। ज्यादातर विधायकों ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वॉइन कर ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+