VIDEO: कोरोना मरीज की व्यथा सुनें- सो नहीं पाता, हाथ-पैर में दर्द होता है, लेकिन कोई पास नहीं आता

भावनगर। गुजरात में भावनगर के रहने वाले अशरफ हारुनभाई कोरोना से संक्रमित हो गए। उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं से उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपनी व्यथा सुनाई। वीडियो में वह कहते दिख् रहे हैं कि, यह बहुत खतरनाक रोग है। मैं सो नहीं पाता। हाथ-पैर में बहुत दर्द हो रहा है, मगर कोई इन्हें दबाने नहीं आ रहा है। आपसे मैं दोनों हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि, बाहर न निकलो।'

अशरफ हारुनभाई ने यह भी कहा कि, बच्चों का खास ध्यान रखो और उनको बाहर मत जाने दो।' अशरफ के मुताबिक, मैं कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आ गया था, इसलिए मेरी भी ऐसी दशा हो गई। कोरोना वायरस का मरीज होने के चलते तीन-चार दिनों से ठीक से सो भी नहीं पाया हूं। कई लोगों के फोन आ रहे हैं, लेकिन कोई सामने आने की हिम्मत नहीं कर रहा। ऐसे में आपसे खास विनती करता हूं कि, मेहरबानी करके बाहर मत जाओ। 15 दिनों तक बाहर नहीं जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मेरे लिए भी दुआ करना कि, जल्द ठीक हो जाऊं।

watch video: bhavnagar corona positive patient whats saying on Epidemic

संवाददाता ने बताया कि, राज्य के विभिन्न अस्पतालों में अभी तक 21 मरीजों को ठीक किया जा चुका है। जब कि, कुल कोरोना पॉजिटिव केसेस 144 हो चुके हैं। कुल मरीजों में से 12 की मौत हो चुकी है। देश के अन्य प्रांतो की तरह ही गुजरात में भी कोरोना लगातार पैर पसारता जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा मरीज अहमदाबाद शहर में पाए गए। अहमदाबाद में 5 लोग कोरोना की जकड़न से मुक्त हो सके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+