पुलिस से बचकर भागता युवक कांच के दरवाजे से टकराया, हुआ लहूलुहान, दर्दनाक मौत VIDEO

अहमदाबाद। यहां नरोडा थाने में एक युवक की जिस तरह मौत हुई, उससे पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। वह युवक पुलिस से भागने की कोशिश कर रहा था और कांच के दरवाजे से टकरा गया। कांच उसके सिर और पेट में घुस गए। खून बहने लगा। सिपाहियों ने उसे बचाने की कोशिश करने के बजाए, उसे वहीं पड़ा छोड़ दिया। कुछ ही ​देर में लहूलुहान युवक जान गंवा बैठा। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, घटना में किस तरह एक युवक अकाल मौत मरा। उसे किसी ने बचाने की कोशिश नहीं, बल्कि वहीं तड़पता छोड़ गए।

संवाददाता ने बताया कि, मृतक का नाम रुपेश डोलिया था। उसे नरोडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उसे लेकर एक बिल्डिंग में घुसी। वहीं, वह पुलिस से छूटकर पीआई की चेंबर की तरफ दौड़ने लगा। जहां कांच के दरवाजे से सिर टकराया। दरवाजा चूर-चूर हो गया। जिससे वह युवक लहूलुहान हो गया और सुन्न खड़ा रहा। फिर, कुछ ही देर में फर्श पर गिर पड़ा। उसके खून बहता रहा और वह बेहोश हो गया।

Watch video: A man escape from ahmedabad police and hit by the glass door, dead in few minutes

बाद में कुछ लोग उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के घरवालों ने पुलिस पर गंभीर आरेाप लगाए। पुलिस लापरवाही न करती और उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाती तो वह बच सकता था। वहीं, पुलिस का कहना है कि, उसने हमसे भागने की कोशिश की थी। प्राथमिक जांच के दौरान रूपेश के नशे में होने की जानकारी भी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+