VIDEO: प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को यूं नदी पार करनी पड़ी, 15 साल से सरकार 1 पुल नहीं बनवा सकी
ऊना। गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के उना तालुका खजूद्रा गाँव में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों ने उसे बैलगाड़ी में बिठाया। उसके बाद बैलगाड़ी से ही शाही नदी पार पड़ी। संवाददाता ने मौके से वीडियो भेजा। आप इस वीडियो को देखकर समझ सकते हैं कि, यहां स्थानीय लोगों को कितनी दिक्कतें होती होंगी।

इस इलाके में नदी पर कोई पुल नहीं है। बारिश के दिनों यह नदी काफी भर जाती है और ऐसे में इमरजेंसी आने पर लोग बिना पुल के ही नदी पार करते हैं। कोई विधायक या मंत्री पुल नहीं बनवा सका है। 15 साल से लोग शाही नदी पर पुल बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।

संवाददाता ने बताया कि, यह नदी वाला रास्ता गांव के बीच से होकर गुजरता है। इन दिनों भारी बारिश के दरम्यान ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मॉनसून के दौरान हर साल इस नदी में बाढ़ आ जाती है और लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर सामने के किनारे तक पहुँचना पड़ता है।
पुल न होने का ही दूसरा नुकसान यह है कि एम्बुलेंस भी गांव में नहीं पहुंच पाती। यहां नदी में तीन युवकों के डूबने की घटना हो चुकी है। बाकी यह वीडियो असलियत से रूबरू कराने के लिए काफी है।


Click it and Unblock the Notifications
